सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   bus terminal will be built in Budaun CM Yogi has granted approval

UP News: बदायूं में 106 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक बस अड्डा, सीएम योगी ने दी मंजूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 07 Apr 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं शहर में पीपीपी मॉडल के तहत अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डा बनाया जाएगा। इस प्रस्ताव को सीएम योगी ने मंजूरी दे दी है। अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डे के निर्माण में 106 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

bus terminal will be built in Budaun CM Yogi has granted approval
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सदर विधायक को पत्र सौंपकर दी जानकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं शहर में 106 करोड़ रुपये की लागत से पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर अत्याधुनिक रोडवेज बस अड्डा का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। शासन की स्वीकृति मिलते ही अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Trending Videos


यह बहुप्रतीक्षित परियोजना शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के लगातार प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। उन्होंने 5 जून 2022 को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्र लिखकर बदायूं में आधुनिक सुविधाओं से लैस बस स्टेशन के निर्माण की मांग उठाई थी। तब से लेकर अब तक इस परियोजना को मंजूरी दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस अड्डे पर मिलेंगी आधुनिक और उच्चस्तरीय सुविधाएं
मंत्रि परिषद की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद परिवहन मंत्री ने पत्र के माध्यम से विधायक को इसकी जानकारी दी। विधायक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित बस स्टेशन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। यह न केवल यात्रियों को आधुनिक और उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित और सुचारु बनाएगा। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए इस बस अड्डे की रूपरेखा तैयार की गई है।

वातानुकूलित प्रतीक्षालय समेत रहेंगी कई सुविधाएं
इस अत्याधुनिक बस स्टेशन में यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग विश्राम कक्ष, स्वचालित एवं स्मार्ट शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, एलईडी डिस्प्ले, अनाउंसमेंट सिस्टम, कंप्यूटरीकृत टिकट काउंटर और ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त पेयजल, फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट, मल्टीलेवल पार्किंग, सीसीटीवी आधारित 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, ई-रिक्शा एवं ऑटो के लिए अलग जोन और हरित क्षेत्र का भी समुचित प्रावधान किया जाएगा।

आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी
परियोजना में आधुनिक फायर सेफ्टी सिस्टम और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ऊर्जा संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सोलर एनर्जी आधारित लाइटिंग व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे यह बस अड्डा पर्यावरण के अनुकूल भी होगा। पीपीपी मॉडल के तहत बनने वाले इस बस स्टेशन में सरकारी और निजी क्षेत्र का संयुक्त निवेश होगा, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके साथ ही इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आसपास के क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

सदर विधायक महेंद्र चंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर में आधुनिक बस स्टेशन निर्माण को मंजूरी मिलना जिले के विकास की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। यह परियोजना शहर की पहचान बनेगी और आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed