{"_id":"69d40dc223b603652e085d10","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-roadways-bus-badaun-news-c-123-1-bdn1036-160987-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 07 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बिसौली में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिसौली। मुरादाबाद–फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार को रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची ने आवश्यक कार्रवाई की है।
विकास (30) पुत्र रामपाल, निवासी बीघा नगला मजरा मोतीपुरा बाइक से किसी जरूरी कार्य से हाईवे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। वहीं बस की रफ्तार काफी अधिक थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास कई फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से भाग गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही लगातार हादसों का कारण बन रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, दो युवक घायल
सिलहरी। कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के एमएफ हाईवे स्थित भगवतीपुर ईंट भट्टे के पास सोमवार को दो बाइकों में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। अमन कुमार (24 वर्ष) निवासी ग्राम रोटा, थाना वजीरगंज अपनी बाइक से बदायूं से बिसौली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार संदीप (26 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी सिलहरी, कोतवाली सिविल लाइंस, बिसौली की ओर से बदायूं जा रहे थे। भगवतीपुर ईंट भट्टे के समीप पहुंचते ही दोनों बाइकों में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिलहरी निवासी संदीप की हालत नाजुक देखते हुए उसे बरेली भेज दिया गया है। संवाद
Trending Videos