{"_id":"6a6e412f32ebba77350f98ea","slug":"case-registered-against-five-people-from-greater-noida-for-dowry-harassment-badaun-news-c-123-1-sbly1035-169838-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दहेज उत्पीड़न में ग्रेटर नोएडा के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दहेज उत्पीड़न में ग्रेटर नोएडा के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। दहेज में थार वाहन की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विवाहिता को उसके पिता के सामने पीटने और घर से निकालने के मामले में ग्रेटर नोएडा निवासी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामला 20 मई का है। पीड़िता का कहना है कि पिटाई से उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई थी।
मोहल्ला श्रीनारायणगंज के मिल कंपाउंड निवासी सुमन राठौर पत्नी राघवेंद्र पाल सिंह ने बेटी मेघा की शादी 2024 में ग्रेटर नोएडा निवासी अमित सिंह के साथ की थी। शादी में करीब 40 लाख रुपये खर्च किए थे। कार खरीदने के लिए भी नकद रुपये भी दे दिए थे। बावजूद इसके पति समेत उसके परिवार के लोग थार खरीदने के लिए मेघा पर दबाव बनाने लगे।
आरोप है कि 20 मई को पति समेत ससुरालियों ने मेघा की पिटाई की तो उनके पिता राघवेंद्र भी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए। उन्होंने पति समेत उसके परिजनों को समझाने की काफी कोशिश भी की। इसके बाद भी आरोपियों ने गर्भवती मेघा की बेरहमी से पिटाई की।
विज्ञापन
पुलिस ने सुमन की तहरीर पर अमित, उसकी मां मिथलेश, पिता लखमी चौहान, जेठ जयप्रताप और जेठानी निशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जांच में तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति समेत चार पर केस
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी मानसी तोमर ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले उसकी शादी शिवेंद्र चौहान से हुई थी। शादी में क्षमता से अधिक दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था। विवाह के बाद से ही उसकी मां का मकान बेचकर रुपये लाने का दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया। बाद में समझौते के बाद वह दोबारा ससुराल गई, लेकिन उत्पीड़न नहीं रुका। पीड़िता की तहरीर पर पति शिवेंद्र चौहान, सास सुनीता देवी उर्फ बंटी, जेठ प्रशांत चौहान और जेठानी हिना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर महिला थाने में केस दर्ज किया गया है। जांच करवाई जा रही है। संवाद