सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Case registered against four individuals for holding a young woman captive after administering a stupefying substance.

Budaun News: युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर बंधक बनाया, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four individuals for holding a young woman captive after administering a stupefying substance.
विज्ञापन
बदायूं। युवती को पकौड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। इसके बाद 20 दिन तक बंधक बनाए रखा। इस मामले में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के एक गांव युवती ने पुलिस को बताया कि 24 मई की रात उसके रिश्तेदार का मौसेरा भाई राहुल उसके घर पकौड़ी लेकर आया था, जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। होश में आने पर खुद को कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र में एक कमरे में बंद पाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल, सुनील, रूबी और रामकिशोर ने उसे करीब 20 दिन तक बंधक बनाकर रखा। 15 जून को आरोपी उसे कासगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed