सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress District President Ajit Observes Fast, Demands CBI Inquiry

Budaun News: एसएसपी से मिल बिलख उठीं हर्षित की मां व पत्नी

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Congress District President Ajit Observes Fast, Demands CBI Inquiry
विज्ञापन
बदायूं। अपने रसूखदार आकाओं और बड़े कुनबे की शह पर दो कंपनी अफसरों की हत्या करने वाले अजय प्रताप सिंह के करीबियों की कुंडली जल्द ही सामने आ जाएगी। हर्षित मिश्रा के परिजनों से मिला सबूतों का बंद लिफाफा सीओ ने मंगलवार को एसएसपी को सौंप दिया। इसमें मौजूद पेन ड्राइव में वीडियो साक्ष्य होने की बात भी कही जा रही है।
Trending Videos

सोमवार को सीओ उझानी सुनील कुमार पूरनपुर में हर्षित मिश्रा के घर पहुंचे और परिजनों से बात की। परिजनों ने उनको एक बंद लिफाफा सौंपा व एक पेन ड्राइव भी दी। बताया जा रहा है कि कंपनी स्तर पर अधिकारियों की स्थानीय राजनेताओं से मिलीभगत के कई सबूत इस लिफाफे में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि घटना में संलिप्त लोगों के नाम-पते, अजय के अधिकारियों को धमकाने वाले ऑडियो व वीडियो भी पेन ड्राइव में मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक हर्षित व सुधीर को आरोपी के इरादे सही नहीं लग रहे थे।
उन्हें अहसास था कि उनके साथ कभी कोई घटना हो सकती है। न तो कंपनी और न ही पुलिस-प्रशासन के स्तर से उन्हें राहत मिल रही थी। ऐसे में दोनों ने ही आरोपियों से संबंधित साक्ष्य घरवालों को सौंप दिए थे ताकि आड़े वक्त वह काम आ सकें। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि हर्षित के परिजनों ने जो भी पत्र या सबूत दिए हैं उन सबकी गहनता से जांच कराई जा रही है, जो दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिलख उठीं हर्षित की मां व पत्नी
एसएसपी के आश्वासन के बाद कार्यालय से निकलीं हर्षित मिश्रा की मां रानी मिश्रा व पत्नी सुमति मिश्रा बिलख उठीं। दोनों फफककर रोने लगीं तो अधिकारियों व वहां मौजूद कर्मचारियों की भी आखें भर आईं। महिला पुलिसकर्मियों ने दोनों को सहारा दिया और शांत करते हुए कार में बैठाया। हालांकि बाद में दोनों ने कहा कि उन्हें एसएसपी के आश्वासन पर उन्हें पूरा भरोसा है। हमें उम्मीद है कि हत्या में जो लोग भी शामिल हैं उनका पर्दाफाश कर कार्रवाई की जाएगी।


परिजन बोले- योगी सरकार पर भरोसा, वर्ना करेंगे आत्मदाह
हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा ने कहा कि उन्हें योगी सरकार पर पूरा भरोसा है। उनके बेटे समेत दोनों अधिकारियों की हत्या की जांच सीबीआई से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सीओ उझानी रहे देवेंद्र कुमार को हटा दिया गया है, जबकि वह उनके बेटे की सुरक्षा को लेकर गंभीर थे। उन्होंने तो दस दिन पहले ही थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के लिए कहा था। यह भी कहा था कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ी घटना हो सकती है। बावजूद भाजपा विधायक के दबाव में एसओ कार्रवाई से बचते रहे। इसलिए उन्हें भी मुकदमे में नामजद किया जाए। हर्षित के मामा विकास दुबे ने कहा कि उनकी मांग न मानी गई तो वह यहीं आकर आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed