सब्सक्राइब करें

बदायूं डबल मर्डर: 'विकास दुबे जैसी मौत दो या मुझे भी मार दो', डिप्टी मैनेजर के मामा ने सीएम योगी से की ये मांग

अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 18 Mar 2026 12:42 PM IST
सार

बदायूं में हुए डबल मर्डर के मामले में पीड़ित परिवार का गुस्सा फूट पड़ा। एसएसपी से मिलाने के बहाने पुलिस परिवार को एक घंटे कार से घुमाती रही। इस परिवार को गुस्सा फूट गया। डीएम कंपाउंड चौराहे के पास विरोध कर विधायक के खिलाफ की नारेबाजी की गई।

विज्ञापन
Badaun double murder Uncle says cm Yogi-ji order a CBI inquiry or just kill me Give him death like Vikas Dubey
बदायूं डबल मर्डर: एसएसपी से मिले हर्षित के परिजन - फोटो : संवाद
पीलीभीत के पूरनपुर से पुलिस के साथ यहां बदायूं में एसएसपी से मिलने आए हर्षित मिश्रा के परिवार ने शहर में डीएम कंपाउंड चौराहे के पास जमकर विरोध किया। हर्षित के मामा विकास मिश्रा ने एक विधायक का नाम लेकर स्थानीय अधिकारियों पर बिरादरीवाद के तहत काम करने का आरोप लगाया।


कहा कि उन्हें किसी अधिकारी पर भरोसा नहीं है। योगी जी, आरोपी अजय को भी वैसी ही मौत दें, जैसी विकास दुबे को दी। अन्यथा वह आत्मदाह कर लेंगे या उन्हें भी मार दें। डीएम और एसएसपी से बात के दौरान सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिजनों को आश्वासन मिला तो वे लौट गए।
Trending Videos
Badaun double murder Uncle says cm Yogi-ji order a CBI inquiry or just kill me Give him death like Vikas Dubey
डीएम चौराहे पर हर्षित के परिजनों से बात करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा, मां रानी मिश्रा, पत्नी सुमति मिश्रा व मामा विकास मिश्रा समेत परिवार के करीब 15 लोग बदायूं एसएसपी से मिलने मंगलवार सुबह पूरनपुर स्थित अपने घर से कारों में रवाना हुए। पीलीभीत पुलिस की गाड़ी शुरू से उनके साथ चली। परिजनों ने दोपहर बाद बदायूं आकर डीएम कंपाउंड चौराहे के पास हंगामा शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun double murder Uncle says cm Yogi-ji order a CBI inquiry or just kill me Give him death like Vikas Dubey
हर्षित के मामा विकास मिश्रा - फोटो : संवाद
अचानक वह विधायक व प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान काफी भीड़ जमा हो गई। तब विकास मिश्रा ने आरोप लगाया कि पहले पुलिस बरेली के एक थाने में ले जाने की बात कहकर घुमाती रही। बाद में उन्हें बदायूं लेकर चली। 
 
Badaun double murder Uncle says cm Yogi-ji order a CBI inquiry or just kill me Give him death like Vikas Dubey
बदायूं में एसएसपी से मिले हर्षित मिश्रा के परिजन - फोटो : संवाद
बदायूं आने के बाद एसएसपी कार्यालय न लाकर उनको एक घंटे तक घुमाते रहे। सीधे एसएसपी के पास नहीं ले गए। इससे वह नाराज हो गए। हंगामा होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद परिवार को तत्काल एसएसपी कार्यालय लाया गया। तत्काल ही वहां डीएम-एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए और परिवार से मुलाकात की।
 
विज्ञापन
Badaun double murder Uncle says cm Yogi-ji order a CBI inquiry or just kill me Give him death like Vikas Dubey
एसएसपी कार्यालय से बाहर निकलते हर्षित के परिजन - फोटो : संवाद
करीब दो घंटे तक अधिकारियों ने परिवार से बात की। परिवार की सीबीआई वाली मांग पर डीएम ने कहा कि इस पर शासन स्तर से ही निर्णय हो सकता है। वह उनकी मांग को आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। उनको आश्वासन दिया कि पूरा प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed