सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Congress members heading to protest against the Assam Chief Minister were stopped.

Budaun News: असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसी रोके गए

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Congress members heading to protest against the Assam Chief Minister were stopped.
असम के सीएम का पुतला फूंकने जाते कांग्रेसी। स्रोत- पार्टी
विज्ञापन
बदायूं। असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को शहर में उस समय हल्का तनाव पैदा हो गया, जब पुतला फूंकने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकते हुए उनका पुतला छीन लिया। घटना परशुराम चौक से पहले की है, जहां कोतवाली पुलिस पहले से तैनात थी।
Trending Videos


प्रांतीय आह्वान पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में शहर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्वाह्न करीब 11 बजे बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष ओमकार सिंह, शहर अध्यक्ष मुन्नालाल सागर, उपाध्यक्ष सुनीता सिंह, विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह सोलंकी, जिला प्रवक्ता उपासना सिंह व एससी-एसटी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया सहित कई पदाधिकारियों ने असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग अत्यंत निंदनीय है और यह राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है।बैठक के बाद कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता असम के मुख्यमंत्री का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए परशुराम चौक की ओर बढ़े। इसी दौरान कोतवाली पुलिस पहले से सतर्क रही और इंस्पेक्टर संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने चौक से पहले ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। बताया जाता है कि इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने पुतला छीन लिया और प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोक दिया।

असम के सीएम का फूंका पुतला

बदायूं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी नेकपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन का प्रयास किया। मौके पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौजूद रही, लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी। प्रदर्शन करने वालों में बफाती मियां, दीपक मिश्रा, हाजी नुसरत अली, सलीम अंसारी, मंजेश यादव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed