{"_id":"6a264c7776e6928527067d26","slug":"constable-recruitment-exam-begins-in-badaun-amidst-tight-security-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Police Bharti: बदायूं में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Police Bharti: बदायूं में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई सिपाही भर्ती परीक्षा, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। जनपद के 15 केंद्रों पर 33,984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह तीन दिवसीय परीक्षा छह पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।
केंद्र के बाहर लगी अभ्यर्थियों की कतार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। सुबह से ही जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। निर्धारित समय से पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए, जहां जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया।
जनपद के 15 परीक्षा केंद्रों पर कुल 33,984 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। तीन दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा छह पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 5,664 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने कड़े इंतजाम करने के दावे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। प्रवेश पत्र, आधार कार्ड तथा काला या नीला डॉट पेन के अलावा किसी भी वस्तु को केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई।
Trending Videos
अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा रुकने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। वहीं प्राथमिक उपचार के लिए सभी केंद्रों पर दवाइयों की किट उपलब्ध कराई गई है। पुलिस और अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था न फैल सके।