सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police recovered the teenager's body and sent it for a post-mortem.

Budaun News: पुलिस ने निकाला किशोरी का शव, पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police recovered the teenager's body and sent it for a post-mortem.
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। अमरोली गांव में प्रेम-प्रसंग के चलते किशोरी की मौत के बाद परिजनों ने जिस स्थान पर उसका शव दफनाया था, पुलिस ने वह जगह तलाश ली है। इस स्थान पर दो जिले और तीन थानों की सीमा मिलने की वजह से कानूनी पेच फंस गया था। हालांकि दोनों जनपदों के उच्च अधिकारियों के वार्ता के बाद रविवार देर रात पुलिस ने शव को निकाल लिया। दातागंज पुलिस शनिवार रात से शव निकालने तक उस स्थान की निगरानी में तैनात रही। इस मामले में पुलिस को शक है कि परिजनों ने ही किशोरी की हत्या की है।
Trending Videos

दातागंज पुलिस को अमरोली गांव के ही एक व्यक्ति ने बताया था कि उनके ही परिवार की एक किशोरी को उसके पिता और परिजनों आदि ने मिलकर मार डाला है। शनिवार की सुबह अंधेरे में किशोरी की लाश रामगंगा नदी के किनारे दफना दी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जानकारी की तो फोन करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को वह जगह भी दिखा दी, जहां किशोरी का शव दफनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाश दफनाने वाली जगह बरेली जनपद के हिम्मतपुर गांव के निकट है। यहां बदायूं जिला के दातागंज और बरेली जिला के भमौरा और फरीदपुर थानों की सीमाएं मिलती हैं। कोतवाली पुलिस का कहना है कि सीमा निर्धारण के चलते शव को जमीन के अंदर से निकालने में अड़चन आ रही थी। इसके बाद शव की सुरक्षा के लिए पुलिस को वहां रात में ही तैनात कर दिया गया था। रविवार देर दोनों जनपदों के उच्च अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद शव को निकाल लिया गया। शव को निकालने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बदायूं भेज दिया। शव का पोस्टमॉर्टम कराके रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed