{"_id":"6a25b358ba6c718201096c56","slug":"waterlogging-on-delhi-highway-canter-truck-overturns-while-trying-to-navigate-through-badaun-news-c-123-1-sbly1035-165657-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली हाईवे पर भरा पानी, बचकर निकलने की कोशिश में कैंटर पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली हाईवे पर भरा पानी, बचकर निकलने की कोशिश में कैंटर पलटा
विज्ञापन
हाईवे पर पलटा पड़ा कैंटर। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी। दिल्ली हाईवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास एक लेन पर भरे नाले के गंदे पानी से बचकर निकलने की कोशिश के दौरान कैंटर पलट गया। कैंटर में केमिकल से भरे ड्रम लदे थे। हालांकि कोई ड्रम फटा नहीं, लेकिन चालक घायल हो गया।
हादसा शनिवार रात करीब तीन बजे हुआ। कैंटर गाजियाबाद से केमिकल के ड्रम लादकर लखनऊ जा रहा था। गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास जैसे ही कैंटर पहुंचा, उसी दौरान चालक हरदोई अंकित (35) पुत्र ननके को हाईवे की एक लेन पर पानी भरा नजर आया। चालक ने उससे चंद कदम पहले हाईवे पर कट के रास्ते कैंटर दूसरी लेन पर लेने की कोशिश के दौरान ब्रेक लगा दिया। ट्रक मोड़ पर ही पलट गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास घरों के लोग भी जाग गए। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो कैंटर सड़क पर पलटा दिखा। ग्रामीणों ने खिड़की का शीशा तोड़कर चालक और हेल्पर को बाहर निकाला।
सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामूली रूप से घायल कैंटर चालक ने पुलिस को हादसे के बारे में जानकारी दी। चालक अंकित का प्राथमिक उपचार भी कराया गया। बताते हैं कि हादसे के दौरान कैंटर में मौजूद कोई भी ड्रम फटा नहीं। न ही वह कैंटर से बाहर गिर पाए। दोपहर में क्रेन के जरिये कैंटर को सीधा कराया गया।
विज्ञापन
कैंटर मालिक ने केमिकल के ड्रम दूसरे वाहन से लखनऊ भिजवा दिए हैं। बता दें कि दिल्ली हाईवे की एक लेन पर पिछले कई दिन से नाले का पानी भरा है। दिल्ली और गाजियाबाद की ओर से बदायूं की तरफ आने वाले वाहन गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास एक ही लेन से होकर निकलते हैं। हादसे की वजह भी यही बताई जा रही है।
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
उझानी में आंबेडकर चौराहे के पास रविवार दोपहर बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के गांव अचौरा निवासी प्रदीप कुमार (30) पुत्र ओमकार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में प्रदीप घायल हो गए। उनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाद में उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद चालक कार भगा ले गया।

Trending Videos