सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   DCM crashes into shop along Badaun-Moradabad Highway

Budaun News: बदायूं-मुरादाबाद हाईवे के किनारे दुकान में घुसी डीसीएम, दीवार और टिनशेड गिरी

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के वजीरगंज कस्बे में शनिवार की रात एक डीसीएम हाईवे पर अनियंत्रित हो गई, जिससे डीसीएम दुकान में जा घुसी। इससे दुकान की दीवार और टिनशेड गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। 

DCM crashes into shop along Badaun-Moradabad Highway
दुकान में घुसी डीसीएम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के वजीरगंज में शनिवार देर रात बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम अनियंत्रित होकर राजेंद्र कुमार एंड ब्रदर्स उर्फ रज्जू लोहिया की दुकान में जा घुसी, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। यह घटना देर रात करीब साढ़े तीन बजे के लगभग बताई जा रही है। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीसीएम को दुकान से बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। 

Trending Videos


हादसे में दुकान को भारी क्षति पहुंची है। डीसीएम की टक्कर से दुकान की दीवार गिर गई, जिससे कई मशीनें दब गईं। दुकान मालिक के अनुसार, दुकान में लगभग लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। डीसीएम चालक ने बताया कि वह देर रात मेरठ से कानपुर के लिए जा रहा था। वजीरगंज पहुंचने पर उसे अचानक नींद आ गई, जिसके कारण उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। चालक ने यह भी बताया कि इस हादसे में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed