सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Designer Almirahs are in high demand during the wedding season.

Budaun News: सहालग में डिजाइनर अलमीरा की बढ़ी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 27 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Designer Almirahs are in high demand during the wedding season.
शहर के एक शोरूम पर रखी अलमीरा। संवाद - फोटो : भिनगा ​स्थित श्रीवास्तव बुक डिपो का निरीक्षण करते अ​धिकारी।
विज्ञापन
बदायूं। सहालग शुरू होते ही बाजार में दहेज के सामान की मांग बढ़ गई है। इस बार शादियों में अलमीरा का क्रेज सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। फर्नीचर व्यापारियों के मुताबिक, पहले जहां सामान्य स्टील अलमीरा की मांग रहती थी। वहीं, अब लोग डिजाइनर व बड़ी साइज की अलमीरा को प्राथमिकता दे रहे हैं। बाजार में ग्राहक तरह-तरह के डिजाइन और रंगों की अलमीरा पसंद कर रहे हैं। बाजार में 11 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की अलमीरा उपलब्ध है।
Trending Videos


व्यापारी सतीश जुनेजा ने बताया कि मिरर वर्क, थ्रीडी डिजाइन, डबल डोर, तीन डोर लॉकर वाली अलमीरा की डिमांड सबसे अधिक है। उन्होंने बताया की सहालग से पहले ही अलमीरा का स्टॉक अलग-अलग कंपनियों से मंगा लिया गया था। जिससे बुकिंग करने वाले ग्राहकों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो सके। व्यापारी के अनुसार, हर दिन चार से पांच अलमीरा की बुकिंग आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक शादी की तारीख से 15 दिन पहले ऑर्डर दे रहे हैं ताकि समय पर डिलीवरी हो सके। पश्चिमी देशों का युद्ध का असर अलमीरा पर भी देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के अनुसार, अलमीरा पर 20 फीसदी तक के दाम बढ़ गए है। इसके बाद ग्राहक भी सुनकर परेशान हो रहे हैं। लेकिन दहेज में देने के लिए वह अपने बजट के अनुसार अलमीरा को खरीद रहे हैं। इस बार की सहालग को देखते हुए व्यापारियों को भी अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed