सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Devotees thronged for a holy dip in the Ganges on Somvati Amavasya.

Budaun News: सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees thronged for a holy dip in the Ganges on Somvati Amavasya.
कछला में सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संंवाद - फोटो : 1
उझानी। सोमवती अमावस्या पर कछला गंगा घाट पूरे दिन आस्था से सराबोर रहा। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। करीब दो लाख श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तड़के पांच बजे से ही शुरू हो गया। सर्वाधिक भीड़ सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे नजर आई। गंगा किनारे के चारों घाट पर गंगा मैया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए गंगा किनारे जुटे श्रद्धालुओं ने पुरोहितों से मंत्रोच्चार कराकर पूजन किया। पुरोहितों को दक्षिणा भी भेंट की। प्रसाद वितरण किया। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं में कई परिवार ने कन्याओं और संतों को भोज कराया।
विज्ञापन

गंगा स्नान करने के लिए बदायूं, बरेली, कासगंज, एटा, हाथरस, फिरोजाबाद आदि जिलों के अलावा राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर से भी श्रद्धालु पहुंचे। राजस्थान के श्रद्धालुओं ने अपनी परंपरा के अनुरूप स्नान-ध्यान किया। घाट के पास लगे मेला में श्रद्धालुओं ने घरेलू इस्तेमाल की वस्तुओं और खानपान के सामान की खरीदारी की। गंगा किनारे के आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान कराए गए। भंडारे में प्रसाद बांटा गया। बच्चों ने खेलकूद के संसाधनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी ने हवन कराया तो कोई संकीर्तन में भाव विभोर दिखा
कछला गंगाघाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाने के बाद पुण्य प्राप्ति के लिए हवन कराए। मंत्रोच्चार के बीच परिवार में सुख और शांति के लिए आहुतियां अर्पित कीं। महिलाओं की टोलियों ने घाट पर ही संकीर्तन किया। गंगा मैया के गुणगान से सराबोर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। साड़ियों को एक-दूसरे में बांधकर उन्हें दूसरे छोर तक पहुंचाया गया। मान्यता है कि ऐसा मनोकामना पूर्ण होने पर किया जाता है।


पुल पर जाम में फंसे वाहन
कछला घाट समेत आसपास इलाके में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने सोमवार तड़के से पुलिस कर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कर दिया। पुलिस चौकी के पास रास्ते से होकर दोपहिया वाहनों से घाट तक पहुंचने में दिक्कत नहीं हुई। दूसरी तरफ, कासगंज जिले की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपने वाहनों, खासकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, को सोरों कोतवाली क्षेत्र की हाईवे पुलिस चौकी के आसपास बेतरतीब ढंग से खड़ा कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।


अटेना और भुंडी घाटों पर हुए धार्मिक अनुष्ठान
उसहैत। नगर के अटेना गंगा घाट, भुंडी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु गंगा घाटों पर जुटना शुरू हो गए। गंगा घाट पर लोगों ने डुबकी लगाकर अपने पितरों को याद किया। इस खास दिन पत्नियां अपने पति की लंबी आयु के लिए पूजा पाठ करती हैं। परंपरा के अनुसार गंगा घाट पर पूजा करने के बाद श्रद्धालु नगर के कालसेन बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहा। थाना उसहैत की विशेष व्यवस्था रही। घाटों पर सुबह से सिपाही और गोताखोर तैनात रहे। संवाद





यात्रियों को बांटा शरबत

बदायूं। ज्येष्ठ मास की सोमवती अमावस्या के मौके पर गंगा स्नानार्थियों को शरबत का वितरण किया गया। मुजरिया चौराहे पर रूट डायवर्जन के चलते यहां भरी भीड़ रही। शिक्षक राजन यादव ने शरबत का वितरण किया। वाहनों को रोक-रोककर लोगों को शरबत पिलाया। संवाद






रामगंगा के छह घाटों पर 25 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

दातागंज। गंगा के अलावा दातागंज क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने रामगंगा में भी डुबकी लगाकर पुण्यलाभ लिया। सुबह से ही रामगंगा के छह घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं के शृंगार का सामान और बच्चों के खिलौनों की खूब बिक्री हुई। जलेबी, चाट और खानपान की अन्य वस्तुएं भी खूब बिकीं। रामगंगा के नगरिया खनू, हजरतपुर, बेलाडांडी, सादुल्लागंज, मुड़ा और रुकुमपुर में रामगंगा किनारे धार्मिक माहौल में लोगों ने स्नान के साथ पूजा अर्चना की। इन छह स्थानों पर लगभग 25 हजार लोगों ने रामगंगा में स्नान किया। सुरक्षा की दृष्टि से रामगंगा के घाटों पर पुलिस कर्मियों की भी तैनाती रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed