सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dispute over outstanding cement payments leads to vandalism.

Budaun News: सीमेंट के बकाया भुगतान को लेकर विवाद, तोड़फोड़

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Dispute over outstanding cement payments leads to vandalism.
विज्ञापन
कुंवरगांव। उधार में दिए सीमेंट के बकाया रुपये मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि रकम की मांग करने पर उसके साथ मारपीट की गई, नकदी लूट ली गई और कार में तोड़फोड़ की गई। मामले में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos

दुगरैय्या गांव निवासी अतुल कुमार के अनुसार, वह बिल्डिंग मेटेरियल के नाम से सीमेंट का कारोबार करता है। कस्बा कुंवरगांव स्थित गंज चौराहा पर श्री बाला जी टिंबर नंबर-1 के संचालक किशनदयाल व उसके भाई प्रेमशंकर ने उससे उधार में कुल 478 कट्टा सीमेंट लिया था, जिसकी कीमत करीब 1.83 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि भुगतान के लिए एक माह का समय देने के बावजूद रुपये नहीं दिए। शिकायत पर थाना स्तर पर समझौता भी कराया गया, फिर भी रकम नहीं मिली। इसके बाद 20 जून 2025 की शाम जब दुकानदार अपने कर्मचारी और कंपनी प्रतिनिधि के साथ आरोपियों के घर रुपये मांगने पहुंचा तो दोनों भाइयों ने हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान पीड़ित की जेब से 4,800 रुपये निकाल लिए गए। किसी तरह जान बचाकर निकलने पर आरोपियों ने उसकी कार पर ईंट-पत्थर फेंककर नुकसान पहुंचाया। पीड़ित का कहना है कि पुलिस और उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed