{"_id":"69f79942e715153e360288e6","slug":"farmer-killed-after-being-struck-by-a-train-near-a-railway-crossing-badaun-news-c-123-1-bdn1036-163023-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर किसान की मौत
विज्ञापन
म्रतक योगेश मौर्य
- फोटो : बदला चौकी के पास सड़क पर खड़े वाहन व पटरी पर रखा दुकानों का सामान।
विज्ञापन
बिसौली। आसफपुर चौकी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हरदासपुर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर हुई। मृतक की पहचान हरदासपुर निवासी योगेश के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
योगेश रात में मेंथा की फसल की सिंचाई के लिए खेत पर गया था। इसी दौरान वह हरदासपुर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक ने तुरंत स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय थाना पुलिस को भी अवगत कराया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान की। इसके बाद परिजनों को इस दुखद घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक योगेश अपने परिवार का एकमात्र सहारा था और मजदूरी व खेती किसानी करके जीवन यापन करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसके परिवार में पत्नी किरण और तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें सात वर्ष का प्रशांत, पांच वर्ष की मनु और पांच माह का बेटा बाबू शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos