सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers were devastated by the low prices, and villagers took away 25 acres of potatoes for free.

Budaun News: औने-पौने दाम से टूटा किसान, 25 बीघा आलू मुफ्त में खोद ले गए ग्रामीण

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers were devastated by the low prices, and villagers took away 25 acres of potatoes for free.
खेत में खुदाई पर छोड़े गए आलू निकालते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
कुंवरगांव। आलू के बाजार भाव ने इस बार किसानों की उम्मीदों पर ऐसा पानी फेरा कि खेत की फसल ही बोझ बन गई। क्षेत्र के गांव कसेर में एक किसान ने 25 बीघा में तैयार आलू की फसल खुद खुदवाने के बजाय ग्रामीणों के लिए छोड़ दी। सुबह से ही आसपास के लोग खेत पर पहुंच गए। जो जितना खोद सका, अपने साथ घर ले गया।
Trending Videos


दरअसल, इस समय आलू का भाव महज 200 से 250 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। ऐसे में खोदाई, मजदूरी और ढुलाई का खर्च जोड़ें तो किसान के हाथ में कुछ भी नहीं बच रहा। किसान रामगोपाल का कहना है कि जब लागत ही नहीं निकल रही तो मजदूरी देकर खोदाई कराने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। इसी मजबूरी में उन्होंने खेत लोगों के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह होते ही खेत में लोगों की भीड़ लग गई। महिलाओं और बच्चों तक ने आलू खोदकर घर पहुंचाया। देखते ही देखते 25 बीघा का खेत खाली होने लगा।
किसानों का कहना है कि बीज, खाद, सिंचाई और कीटनाशक पर पहले ही भारी खर्च हो चुका है। ऊपर से बाजार में दाम गिर जाने से पूरी मेहनत पर पानी फिर गया। उनका कहना है कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले सीजन में आलू की बोआई घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed