सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman dies after operation in private hospital family members create ruckus in Budaun

Budaun: निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 12:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। 

Woman dies after operation in private hospital family members create ruckus in Budaun
अस्पताल के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई, जिससे परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच का आश्वासन दिया। एहतियातन अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार गांव बरातेगदार निवासी प्रेमावती (पत्नी मनोहर मौर्य) को 14 फरवरी को पथरी की समस्या के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने जांच के बाद ऑपरेशन की सलाह दी, जिसके बाद उसी दिन ऑपरेशन किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने की डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग 
परिजनों का कहना है कि 15 फरवरी को अचानक प्रेमावती की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्होंने स्टाफ को कई बार बुलाया, लेकिन समय पर समुचित इलाज नहीं मिला। कुछ देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि परिजनों की ओर से तहरीर दी जाती है तो उसके आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को देखते हुए अस्पताल में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed