सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth from Badaun dies in chemical tank blast in Karnataka

Budaun News: कर्नाटक में केमिकल टैंक ब्लास्ट में बदायूं के युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Feb 2026 01:03 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य कर्नाटक के कारकेट स्थित एक फैक्टरी में केमिकल टैंक में ब्लास्ट होने से बदायूं के युवक की मौत हो गई। वह वहां काम करने गया था। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। 

Youth from Badaun dies in chemical tank blast in Karnataka
मृतक कल्लू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

मध्य कर्नाटक के कारकेट गांव में एक फैक्टरी परिसर में केमिकल टैंक में अचानक हुए भीषण विस्फोट में तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक बदायूं जनपद का निवासी था, जबकि दो अन्य युवक बिहार के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही बदायूं के युवक के परिवार में कोहराम मच गया। 

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कारकेट गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई में केमिकल टैंक में सोमवार को काम के दौरान अचानक तेज धमाका हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मौके पर काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में बदायूं जनपद के ग्राम गाभ्याई ककराला निवासी कल्लू पुत्र मासूक अली भी शामिल है। कल्लू रोजी-रोटी की तलाश में कर्नाटक में मजदूरी करने गए थे। उनकी मौत की खबर गांव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके परिजन कर्नाटक रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed