फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father and son die during treatment in Budaun

Budaun News: दिल्ली में उपचार के दौरान पिता-पुत्र की मौत, सड़क हादसे में हुए थे घायल

Thu, 30 Jul 2026 11:28 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 30 Jul 2026 11:28 AM IST
सार

बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए पिता-पुत्र की मौत हो गई। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार रात दोनों ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Father and son die during treatment in Budaun
पिता-पुत्र के फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए पिता-पुत्र की उपचार के दौरान दिल्ली में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दोनों के शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन




परिजनों के अनुसार, 24 जुलाई को चिरौंजी लाल अपने पुत्र मनोज के साथ बाइक से चंदौसी स्थित अपनी पुत्री एवं बहन ममता देवी के यहां दावत में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव मुंडिया धोरेकी के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को पहले मुरादाबाद और बाद में दिल्ली रेफर किया गया, जहां बुधवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर फैजगंज बेहटा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed