फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five injured, including a mother and son on a bike, in road accidents.

Budaun News: सड़क हादसों में बाइक सवार मां-बेटा समेत पांच घायल

Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five injured, including a mother and son on a bike, in road accidents.
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। बाइक सवार युवक हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

पहला हादसा मंगलवार रात करीब आठ बजे मुख्य बाजार में कश्यप पुलिया के पास हुआ। गंगा स्नान के लिए बाइक से कछला जा रहे बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र के गांव देवपोला निवासी अखिलेश (30) और उनकी मां रज्जो (65) पत्नी खेमकरन को सामने से ई-रिक्शा ने टक्कर मार दी। घायल मां- बेटे का प्राथमिक उपचार कराया गया। रज्जो को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा बुधवार दोपहर बुटला से बेटी मिष्ठी को दवा दिलाकर लौट रहे अशोक (25) की बाइक कुत्ते को बचाने के प्रयास में फिसल गई। हादसे में बाइक पर बैठीं उनकी बहन सुषमा (21) और मिष्ठी भी घायल हो गईं। तीनों को प्राथमिक उपचार कराके परिजन अपने घर ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed