सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Final notice pasted, shopkeepers given seven days' time

Bareilly News: अंतिम नोटिस चस्पा, दुकानदारों को सात दिन की दी मोहलत

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 25 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Final notice pasted, shopkeepers given seven days' time
नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों को दिया अंतिम नोटिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बरेली। रामपुर रोड पर नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर किए गए निर्माण को न हटाने पर नगर निगम के संपत्ति अधिकारी ने उन्हें अंतिम नोटिस देकर सात दिन में अवैध कब्जा हटाने के लिए कहा है। कब्जे न हटाने पर टीम उन्हें ध्वस्त करेगी।
Trending Videos


सीबीगंज में रामपुर रोड को चौड़ा करना है, ऐसे में वहां अतिक्रमण बाधा बन रहा है। नगर निगम की ओर से आयुष गुप्ता, अमित गुप्ता को दिए गए नोटिस में बताया है गाटा संख्या 128 पर राजस्व भुचित्र अनुसार 55 मीटर चौड़ाई पर मानचित्रकार जांच में पाया था कि उक्त लोगों ने चार मीटर लंबाई व 360 मीटर चौड़ाई पर सरकारी जमीन टीन शेड डालकर अवैध कब्जा कर लिया है। पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद भी उक्त अतिक्रमण को न हटाकर मात्र अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता ने चार मीटर लंबाई व पांच मीटर चौड़ाई पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर टीन शेड डाल लिया है। वहां लोहे का जीना बनाकर अवैध कब्जा कर लिया, पूर्व में कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। निगम की ओर से गुप्ता मेडिकल स्टोर, माहेश्वरी मेडिकल स्टोर, ओंकारेश्वर भोजनालय, आहूजा साइकिल स्टोर, प्रगति मेडिकल स्टोर, आयुष गुप्ता, गौरव गुप्ता समेत अन्य को नोटिस दिए गए है।

खलीलपुर रोड पर पहुंची टीम
मंगलवार को नगर निगम की टीम सीबीगंज के ही खलीलपुर रोड पर अतिक्रमण कर बने करीब तीन सौ मकानों की जांच करने पहुंची। टीम यहां भी पूर्व सरकारी जमीन की पैमाइश कर मकान मालिकों को नोटिस देकर उन पर लाल निशान लगा चुकी है। मगर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद टीम दोबारा मौके पर पहुंची और नापजोख कर कागजातों की जांच की अब उन करीब तीन सौ मकानों पर भी कार्रवाई की तलवार लटकती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed