{"_id":"6a3c36f3b9570a1076087db5","slug":"fire-safety-arrangements-found-lacking-in-seven-coaching-centers-badaun-news-c-123-1-bdn1038-166912-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सात कोचिंग सेंटरों में शून्य मिले अग्निशमन के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सात कोचिंग सेंटरों में शून्य मिले अग्निशमन के इंतजाम
विज्ञापन
अग्निशमन विभाग की ओर से ई-लाइब्रेरी की जांच की गई। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद अग्निशमन विभाग दो दिन से शहर के कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम परख रहा है। मंगलवार को लाइब्रेरी समेत सात कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन व्यवस्थाएं परखी गईं तो अग्निशमन के इंतजाम शून्य मिले थे। इनके पास फायर की एनओसी भी नहीं मिली थी। बुधवार को सीएफओ ने लाइब्रेरी समेत सात कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए।
जनपद में अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर सात कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन व्यवस्थाएं परखी थीं। विभाग को सभी कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था शून्य मिली थी। आग से बचाव के इंतजाम भी नहीं थे। संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था पूरी कराने के लिए विभाग की ओर से पहले भी इन कोचिंग संस्थानों को नोटिस भेजे गए थे। बावजूद इसके संस्थानों के जिम्मेदारों ने प्रक्रिया पूरी कर एनओसी लेने की जहमत नहीं उठाई थी।
सीएफओ की ओर से बुधवार को कोतवाली सड़क स्थित गुरुकुल लाइब्रेरी, जवाहरपुरी स्थित सेल्फ स्टडी सेंटर, ब्रह्मपुर स्थित मान्या लाइब्रेरी, पटेल मार्केट स्थित आरबी मॉडर्न लाइब्रेरी, विजन लाइब्रेरी, ओवरब्रिज के नीचे स्थित ऑक्सफोर्ड कोचिंग सेंटर में अग्निशमन के इंतजाम शून्य मिलने और लापरवाही को लेकर नोटिस भेजे गए।
विज्ञापन
कोचिंग सेंटरों के साथ बरात घरों में भी की चेकिंग
सीएफओ के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीम ने बुधवार को भी चेकिंग अभियान चलाया। शहर के कोचिंग सेंटरों के साथ बरातघरों की भी चेकिंग की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रामराजा यादव ने बताया कि जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिन भी संस्थानों में अग्निशमन की व्यवस्थाओं में लापरवाही बरती जा रही है, उन्हें नोटिस भेजने की प्रक्रिया तेज की गई है।
बहुमंजिली इमारतों में आग पर काबू पाने के लिए हाइड्रोलिक प्लेटफार्म जरूरी
शहर में बहुमंजिली इमारतों को लेकर सीएफओ की ओर से शासन को पत्र भेजा गया है, जिसमें पुलिस लाइन स्थित 13 मंजिला इमारत के साथ ही शहर की बहुमंजिली इमारतों के मद्देनजर शासन से हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मांग की गई है। सीएफओ रामराजा यादव ने बताया कि इमारतों में दो तीन मंजिलों से ऊपर आग लगने की स्थिति में हाइड्रोलिक प्लेटफार्म की मदद लेनी पड़ती है। हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं होने से तीसरी या इससे ऊपर की मंजिलों की इमारतों में आग लगने पर उस पर काबू पाना कभी भी बड़ी चुनौती बन सकता है।
तंग गलियों में जाने के लिए विभाग के पास केवल दो बाइकें
जिले में फायर स्टेशन पर छोटी-बड़ी कुल 12 गाड़ियां हैं। इसमें 3 रेस्क्यू वैन हैं, इसके अलावा 2 बाइकें हैं। बाइकों से तंग गलियों में आग बुझाने में काफी सहूलियत होती है। शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में आग लगने की स्थिति में दो बाइकें नाकाफी साबित होंगी। तंग गलियों में आग लगने पर विभाग के पास कोई भी अन्य साधन नहीं है, जिससे गलियों में पहुंचकर आग पर तत्काल काबू पाया जा सके।
विभाग लगातार अभियान चलाकर कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्था को चेक कर नोटिस जारी करने की कार्रवाई कर रहा है। विभाग के पास मौजूदा समय में हाइड्रोलिक प्लेटफार्म नहीं है। इसके लिए शासन स्तर मांग की गई है। -रामराजा यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
डीआईजी के निर्देश पर होटलों और कोचिंग सेंटरों में कमेटी बनाकर करें जांच
बदायूं। जिले के होटलों और कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन व्यवस्था की जांच के लिए जल्द तीन सदस्यीय टीम गठित की जाएगी। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने एसएसपी अंकिता शर्मा को तीन सदस्यीय टीम का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
डीआईजी की ओर से भेजे गए पत्र में जनपद के सभी होटलों एवं कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास व्यवस्था तथा सुरक्षा मानकों की जांच कराने के लिए कहा गया है। पत्र के अनुपालन में एसएसपी को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जानी है। कमेटी विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का सत्यापन करेगी। जांच के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, उनकी कार्यशीलता, आपात स्थिति में निकासी के इंतजाम और अन्य सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया जाएगा। जिन संस्थानों में सुरक्षा संबंधी खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद