{"_id":"6a3c36b05eecc389530d3be4","slug":"women-declared-they-would-not-rest-until-the-liquor-shop-was-removed-badaun-news-c-123-1-bdn1038-166926-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: महिलाएं बोलीं- शराब की दुकान हटवाकर ही मानेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: महिलाएं बोलीं- शराब की दुकान हटवाकर ही मानेंगे
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने पहुंची हरनाथपुर गांव की महिलाएं संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरथानपुर में देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाएं मुखर हो गई हैं। दुकान में तोड़फोड़ और शराब नष्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद डरी नहीं, बल्कि बुधवार दोपहर 25-30 महिलाएं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और शराब की दुकान हटाने की मांग उठाई। एसएसपी के कार्यालय में मौजूद न होने पर महिलाओं ने सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का कहना है कि दुकान हटवाकर मानेंगे।
एसएसपी कार्यालय पहुंची गांव हरनाथपुर की प्रधान तारावती, माला, नन्हें देवी, मुन्नी देवी, पानमुखी, पूजा, चांदनी, हेमवती, विमला, ममता आदि ने बताया कि गांव के बीच संचालित देशी शराब की दुकान से गांव का माहौल खराब हो रहा है। शराब पीकर गांव के लोगों की ओर से किए जाने वाले विवाद और अभद्र व्यवहार से महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
आरोप लगाया कि दुकान के कारण गांव का वातावरण खराब हो रहा है, इसलिए देशी शराब की दुकान को गांव की आबादी से हटाकर दूर भेजा जाए। महिलाओं ने जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि गांव से शराब की दुकान नहीं हटाई तो वह फिर से दुकान पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार की शाम गांव की महिलाओं ने शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दुकान पर विरोध प्रदर्शन कर तोड़फोड़ की थी। तोड़फोड़ के बाद दुकान में रखीं शराब की बोतलों को पास के ही तालाब में फेंक दिया था। वहीं कई टेट्रा पाउच फाड़कर शराब नाली में बहा दी थी।
शाम को महिलाओं ने फिर धरना प्रदर्शन किया
एसएसपी कार्यालय से लौटकर गांव पहुंचने पर महिलाओं ने दोबारा देशी शराब की दुकान के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया। महिलाएं देर शाम तक गांव में शराब की दुकान के आगे बैठी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
सेल्समैन ने कुछ नामजद करते हुए
40 महिलाओं पर दर्ज कराया केस
गांव हरनाथपुर मुस्तखर्जा गांव से देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने दुकान पर धावा बोला था। सेल्समैन धीरेश की ओर से दुकान में हमला और नुकसान करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें गांव की महिला संगीता, नेत्रपाल की पत्नी, नेत्रपाल का बेटा, हरपाल की पत्नी, गंगा सिंह की पत्नी और 30 से 40 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
दर्ज कराई रिपोर्ट में धीरेश ने कहा है कि वह गांव की देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। महिलाएं हाथों में डंडे लेकर आईं। दुकान में तोड़फोड़ कर शराब की पेटियां उठाकर तालाब में फेंक दीं। कई टेट्रा पाउच फाड़कर शराब नाली में बहा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
महिलाएं अपनी मांगों को लेकर कार्यालय आई थीं। उनको शांतिपूर्वक अपनी मांगों को उठाने के लिए कहा गया। उनकी समस्या को लेकर संबंधित विभागों से पत्राचार किया जाएगा। - रजनीश कुमार उपाध्याय, सीओ सिटी