सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Four AC buses will operate on the Delhi route during the summer.

Budaun News: गर्मी में दिल्ली रूट पर चलेंगी चार एसी बसें

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Four AC buses will operate on the Delhi route during the summer.
विज्ञापन
बदायूं। जिले में एसी बसें नहीं रह गईं हैं। अब परिवहन निगम दिल्ली समेत कई रूट पर गर्मी में एसी बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि गर्मी आने से पहले ही एसी बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम रूट चार्ट तैयार कर रहा है।
Trending Videos

जिले से एसी बसों के संचालन की मांग काफी पहले से चली आ रही है। खासकर व्यापारियों के लिए यह बसें काफी मुफीद साबित होंगी। व्यापारियों ने मांग की थी कि गर्मियों में वह रोडवेज बसों से बरेली तक जाते हैं वहां से एसी बस पकड़ते हैं। अगर जिला मुख्यालय से ही एसी बस चलती तो उन्हें काफी फायदा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन निगम के अधिकारियों ने इसी को ध्यान में रखते हुए चार बसें दिल्ली के लिए चलाने का फैसला लिया है। एआरएम राजेश पाठक ने बताया चार एसी बसें दिल्ली रूट पर चलाने के लिए निगम को लिखा गया है। बसें मिलने के बाद रूट चार्ट तैयार कर उनका संचालन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed