Budaun News: डॉक्टर पर जानलेवा हमले में सात नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
बदायूं के म्याऊं क्षेत्र में डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित डॉक्टर ने सात नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के म्याऊं क्षेत्र में मेडिकल ऑफिसर डॉ राहुल सिद्धार्थ पर जानलेवा हमला करने के मामले में सात ग्रामीणों सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे बिचपुरी गांव के पास कार की टक्कर से गोवंश घायल हो गया था। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने उसावां सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ राहुल सिद्धार्थ की कार को घेर लिया। ग्रामीणों ने पहले कार पलटने की कोशिश की। उसके बाद ग्रामीणों ने डॉक्टर को कार से घसीटकर सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा था। उनके पकड़े फाड़ दिए थे। पुलिस ने किसी तरह से भीड़ के कब्जे से डॉक्टर को छुड़ाया था।
संबंधित खबर- Budaun News: गोवंश के घायल होने पर भीड़ ने पुलिस के सामने डॉक्टर को पीटकर किया अर्धनग्न
पहले डॉक्टर घटना की तहरीर देने के पक्ष में नहीं थे लेकिन एसएसपी अंकिता शर्मा ने खुद डॉक्टर से बात की। बुधवार को डॉक्टर राहुल सिद्धार्थ की ओर से बिचपुरी निवासी शेखर, धर्मेंद्र उर्फ नेत्रपाल, धर्मेंद्र, धर्मपाल, निखिल, रामसेवक, केसर सिंह समेत कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर अलापुर थाने में दी गई।
ये चार आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने, कार में तोड़फोड़ करने, पलटने की कोशिश सहित अन्य आरोपों में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बिचपुरी निवासी शेखर, धर्मेंद्र उर्फ नेत्रपाल पुत्र सोवरन, धर्मेंद्र पुत्र रामनिवास और धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पहले पुलिस ने चारों के विरुद्ध शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की। बाद में तहरीर के आधार पर चारों को मामले में नामजद किया गया।
घटना के वीडियो हुए थे वायरल
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिचपुरी गांव के पास डॉ. राहुल सिद्धार्थ के साथ जिस तरह की मारपीट और उन्हें घसीटने के वीडियो सामने आए हैं, वे हर किसी को विचलित कर रहे हैं। कार की टक्कर लगने पर गोवंश के घायल होने के बाद भीड़ इतनी उग्र हो गई कि कानून अपने हाथ में ले लिया। चारों ओर से भीड़ में शामिल लोग डॉक्टर पर थप्पड़ बरसाते रहे। डॉक्टर ग्रामीणों के सामने छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाते नजर आए। ग्रामीण पुलिस के सामने भी पीटते रहे।