फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man body found hanging from a tree in a field murder suspected in Budaun

Budaun News: खेत में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

Wed, 12 Aug 2026 01:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 12 Aug 2026 01:48 PM IST
सार

बदायूं जनपद के उघैती क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ पर लटका मिला। उसके गले में अंगोछे का फंदा बंधा हुआ था। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Young man body found hanging from a tree in a field murder suspected in Budaun
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जनपद के उघैती क्षेत्र में नरेनी से बिसौली जाने मार्ग के किनारे खेत में बुधवार सुबह नीम के पेड़ पर युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। युवक की हत्या की आशंका जताई गई है। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आरोप लगाए। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन

 
बुधवार सुबह करीब 10 बजे सराय बघौली निवासी रामेश्वर के खेत में पेड़ पर युवक का अंगोछे से बनाए फंदे से शव लटका मिला। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। कुछ थाने के  इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी पहुंच गए। पेड़ के चारों ओर फोरेंसिक टीम ने घेरा बनाया, उसके बाद जांच शुरू की। उघैती थाना पुलिस ने घटनास्थल पर बारीकी से निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन


युवक की पहचान विक्रम (30 वर्ष) पुत्र रोशन सिंह निवासी ग्राम रानेट गोविंदपुर थाना बिसौली के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम कराने के लिए बदायूं भेज दिया है। बिसौली का युवक उघैती क्षेत्र में कैसे पहुंचा, इसको लेकर भी पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed