{"_id":"6a7c521ef969dd6a98096e01","slug":"video-bjp-workers-took-out-a-tiranga-yatra-in-dahgawan-budaun-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun: दहगवां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: दहगवां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के तराने
Mukesh Kumar
Updated Wed, 12 Aug 2026 04:29 PM IST
Link Copied
बदायूं के दहगवां क्षेत्र में बुधवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत में तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य के ब्लॉक मुख्यालय स्थित कार्यालय से शुरू हुई यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए जोश में दिखे। पूर्व सांसद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश की एकता व अखंडता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी को देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य, ब्लॉक प्रमुख नीलम गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, परमवीर शाक्य, मयंक गुप्ता, नमित गुप्ता, राजकुमार, सखा अहमद, सुमन शर्मा, मनीष प्रधान, ओमवती यादव आदि शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।