{"_id":"6a7c3716ca2f518d750b147c","slug":"laborer-dies-of-electric-shock-from-electricity-meter-family-devastated-by-tragedy-in-budaun-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजली मीटर से करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजली मीटर से करंट लगने से मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Wed, 12 Aug 2026 02:35 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:35 PM IST
सार
बदायूं जिले के कनुआ खेड़ा गांव में मंगलवार शाम बिजली का मीटर चेक करते समय मजदूर जगवीर की करंट लगने से मौत हो गई। जगवीर परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जगवीर का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कनुआ खेड़ा गांव में मंगलवार शाम बिजली मीटर चेक करते समय एक 30 वर्षीय मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। जगवीर नामक मजदूर को बिजली का तेज झटका लगा और वह सीढ़ी से गिरकर बेहोश हो गया। परिजन उसे चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, जगवीर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मजदूरी कर घर लौटा था। बिजली के लो वोल्टेज आने कारण वह घर के बाहर लगे मीटर को देखने गया। इसी दौरान उसका हाथ मीटर के पास खुले तार से छू गया। करंट लगने से वह सीढ़ी से गिर गया और अचेत हो गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर पीआरवी और थाना फैजगंज बेहटा पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जगवीर अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके परिवार के पास केवल एक बीघा कृषि भूमि है, जिससे गुजारा नहीं हो पाता था। जगवीर अपनी पत्नी गुड़िया और पांच बच्चों (आरती, पूजा, लक्ष्मी, हरशू, लवकुश) को पीछे छोड़ गया है। उसकी मौत से पूरे परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन