{"_id":"69a966fe4b065b7eed0a3a31","slug":"four-youths-accused-of-kidnapping-a-12-year-old-girl-in-budaun-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बदायूं में 12 साल की बालिका को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, मां ने चार युवकों पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बदायूं में 12 साल की बालिका को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, मां ने चार युवकों पर लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र से 12 साल की बालिका के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि मोहल्ले के ही चार युवक उसे अगवा कर अपने घर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका को चार युवकों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया। बालिका का पिता उसकी तलाश करते हुए पड़ोसी के घर पहुंचा, जहां वह नग्न अवस्था में मिली। पीड़िता की मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos
घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि वह दो मार्च की रात करीब 11 बजे शौच के लिए गई थी। घर पर उनकी 12 साल की बेटी अकेली थी। जब वह वापस आई तो उन्होंने दरवाजे की कुंडी टूटी हुई देखी और घर में बेटी नहीं थी।, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसी के घर में जाकर देखा तो उनकी बेटी गंभीर अवस्था में पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ले के ही चार युवकों पर आरोप
महिला ने बताया कि मोहल्ले के ही चार युवकों ने उसको घर से अगवा कर लिया और अपने घर में बंधक बना लिया। पीड़ित बच्ची ने बताया कि चारों लोग नशे में थे। कह रहे थे कि इसके साथ गलत काम करेंगे। लेकिन किसी ने आवाज दी तो चारों ही उसे घर में ही छोड़कर चले गए। पीड़ित मां ने एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने बताया कि थाना पुलिस से जांच कराई जा रही है।
