सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   HPV vaccination drive begins, two girls receive vaccineHPV vaccination drive begins, two girls receive vaccine

Budaun News: एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, दो बच्चियों को लगाई गई वैक्सीन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination drive begins, two girls receive vaccineHPV vaccination drive begins, two girls receive vaccine
जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण के बाद मौके पर मौजूद टीम व ब​च्चियां। स्रोत विभाग
web -
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया। अभियान की शुरुआत में वैष्णवी गुप्ता और तनु प्रिया को एचपीवी वैक्सीन लगाकर की गई।
Trending Videos

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगाकर उन्हें गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना है। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं, ताकि भविष्य में होने वाले जोखिमों से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि यह वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। सरकार की ओर से इसे अभियान के रूप में चलाकर किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए बनाया गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद असलम ने बताया कि जिले में चरणबद्ध तरीके से एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण कराया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक किशोरियां लाभान्वित हो सकें।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. शोभा अग्रवाल, जिला अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर उमेश राठौर, नगर क्षेत्र से अभय प्रताप सिंह, डीएमसी यूनिसेफ एमएम खान, वीसीसीएम अरविंद गुप्ता, जेएसआई से मोहम्मद फैजान, बीएमसी यूनिसेफ प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed