फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   huge crowd of kanwariyas arrived at Kachla Ganga Ghat in Badaun

Kanwar Yatra 2026: बदायूं के कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों का सैलाब, चार किमी पहले ही रोके गए वाहन

Sun, 16 Aug 2026 03:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 16 Aug 2026 03:23 PM IST
सार

बदायूं में रविवार सुबह से ही कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार दोपहर घाट पर कुंभ जैसा नजारा दिखाई दिया। भीड़ के चलते गंगा घाट से चार किमी पहले ही वाहनों को रोक दिया गया है। 

विज्ञापन
huge crowd of kanwariyas arrived at Kachla Ganga Ghat in Badaun
कछला गंगा घाट पर कांवड़ियों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सावन माह के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए बदायूं के कछला गंगा घाट पर लाखों कांवड़िये पहुंचे हैं। रविवार को कछला घाट पर कुंभ के संगम जैसा दृश्य नजर आया। हर तरफ आस्था का जनसैलाब दिखाई दिया। लगातार उमड़ रही कांवड़ियों की भीड़ से पिछले सारे रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। 

विज्ञापन


शनिवार शाम से रविवार सुबह तक करीब तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। प्रशासन ने भीड़ के चलते डीजे ट्रैक्टर-ट्रॉली, टेंपो और बाइक जैसे वाहनों को स्नान स्थल से चार किलोमीटर पहले ही रोक दिया है। कछला गंगा घाट पर बनी सभी पार्किंग खाली पड़ी हैं। किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: मंदिर से लौट रहे दंपती को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण कांवड़ियों को चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है। चार किलोमीटर पहले वाहन रोके जाने से कछला पुल से गंगा घाट तक लगी दुकानों पर बिक्री कम हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन के इस कदम से उनकी बिक्री प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि इस बार प्रशासन ने श्रद्धालुओं को काफी पहले रोक दिया है।

आपातकालीन सेवाओं में भी बाधा
दूसरे रविवार को हुई दिक्कतों को देखते हुए इस बार पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। नोडल अधिकारी महेश प्रताप सिंह को भी स्वास्थ्य केंद्र से अस्थायी अस्पताल जाते समय रोका गया। उन्हें गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय के आगे रोका गया था। उझानी के सीओ से बात करने के बाद ही उन्हें जाने दिया गया। नगर पंचायत के एक कर्मचारी को भी सुबह रोका गया, जिसे अध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद छोड़ा गया।

दूध और अन्य आवश्यक वाहनों को भी रोका
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी रोका जा रहा है। जबकि मार्ग परिवर्तन योजना में आपातकालीन सेवाओं को निकालने का जिक्र है। दूध की गाड़ियों और दूध देने जा रहे दूधियों को भी आगे नहीं जाने दिया गया। इस सख्ती से आवश्यक सेवाओं पर भी असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed