फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Seven girl students fell ill after eating food at a residential school in Budaun

Budaun News: आवासीय विद्यालय में खाना खाने के बाद सात छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, दो जिला अस्पताल रेफर

Sun, 16 Aug 2026 02:13 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 16 Aug 2026 02:13 PM IST
सार

दातागंज के समरेर स्थित महात्मा गांधी आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में शनिवार रात सात छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। इनमें से दो को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनकी हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Seven girl students fell ill after eating food at a residential school in Budaun
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र के समरेर स्थित महात्मा गांधी आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में शनिवार रात करीब नौ बजे सात छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। इन सभी को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों के प्राथमिक उपचार के बाद तीन छात्राओं को विद्यालय भेज दिया गया। दो छात्राओं की हालात ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो अन्य का उपचार सीएचसी पर ही चल रहा है।  

विज्ञापन




समरेर स्थित समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित आवासीय विद्यालय में रात में खाना खाने के बाद छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। छात्राओं ने पेट दर्द बताते हुए वार्डन को जानकारी दी। इसके बाद छात्राओं को समरेर सीएचसी केंद्र पर लाया गया। जहां पर तीन छात्राओं का प्राथमिक उपचार होने के बाद उन्हें विद्यालय भेज दिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather Update: बरेली में तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव, नाले में गिरा ई-रिक्शा; ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


दो छात्राओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छात्राओं के बीमार होने की सूचना पर अभिभावक की भी विद्यालय पहुंच गए। उन्होंनें आरोप लगाया कि बच्चियां अक्सर कहती थीं कि विद्यालय में खाना अच्छा नहीं मिलता है। सीएचसी के डॉक्टर अफसर हुसैन का कहना कि छात्राओं को गर्मी की वजह से सांस लेने में दिक्कत आ रही है।  

प्रधानाचार्य बोले- गर्मी से बिगड़ी तबीयत
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें सीएचसी लाया गया। अन्य सवालों के जबाव देने से वह बचते दिखाई दिए। वहीं चर्चा है कि प्रधानाचार्य ने रसोई से रात में बने हुए खाना को हटा दिया। 

सीडीओ गामिनी सिंगला ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी मौके पर गए हैं। खाना के मामले में विस्तृत जांच कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed