फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Independence Day 2026 DM hoisted the flag at the Collectorate in Budaun

Independence Day 2026: बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री और डीएम ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के गूंजे तराने

Sat, 15 Aug 2026 05:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 15 Aug 2026 05:32 PM IST
सार

बदायूं में स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को देशभक्ति का माहौल रहा। कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अवनीश राय ने ध्वजारोहण किया। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डायट परिसर में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने तिरंगा झंडा फहराया। 

विज्ञापन
Independence Day 2026 DM hoisted the flag at the Collectorate in Budaun
बदायूं में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और डीएम ने किया ध्वजारोहण। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं में जिलाधिकारी अवनीश राय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद स्थल पर जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदानों को याद किया। 

विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अवनीश राय ने कहा कि हम लोग आज आजादी का जश्न मना रहे हैं, इसके पीछे हमारे पूर्वजों की बहुत बड़ी कुर्बानी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने पद के अनुसार देश की गरिमा को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। देश को आजादी बड़े बलिदानों, संघर्षों व त्याग के बाद मिली है। भावी पीढ़ी को इसका महत्व समझने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कठिन संघर्ष के बाद आजादी मिली। अमर शहीदों की कुर्बानियों को याद करते हुए प्रत्येक व्यक्ति को देश के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक विभिन्न योजनाओं से लाभार्थी को जो लाभ मिल रहे हैं, वह देश की आजादी की ही देन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी न्यायिक अंजुम बी ने कहा कि व्यक्ति को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। नगर मजिस्ट्रेट सुमित सिंह, जिला राजस्व अधिकारी अनुराग सिंह एवं डिप्टी कलेक्टर सुरेन्द्र ने भी विचार रखे।

विकास भवन में सीडीओ ने किया ध्वजारोहण
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात आयोजित आयोजित बैठक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारी श्रद्धा, एकता, गौरव और जिम्मेदारी का प्रतीक है। जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतेन्द्र कुमार, डीसी मनरेगा मानसिंह सक्सेना, डीसी एनआरएलएम अजय प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार कुलश्रेष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

डायट परिसर में केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शनिवार को डायट परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, शारदेंदु पाठक, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय आदि मौजूद रहे। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने डायट परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 

मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई जनकल्याण योजनाओं से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। जिला विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी अथितियों व आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सांईआश्रित शाखमुरी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed