{"_id":"693dab8715bb524dba00d497","slug":"impact-of-fog-roadways-buses-see-increased-passenger-numbers-during-the-day-but-struggle-to-find-passengers-at-night-badaun-news-c-123-1-sbly1018-152741-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की मार : रोडवेज बसों में दिन में बढ़े तो रात में नहीं मिल रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की मार : रोडवेज बसों में दिन में बढ़े तो रात में नहीं मिल रहे यात्री
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर खड़ी रोडवेज की बसें। करतीं सवारियों का इंतजार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। परिवहन निगम की रोडवेज बसों पर भी कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। दिन में यात्री मिल रहे हैं, लेकिन रात में नहीं। शाम सात बजे के बाद तो स्टैंड पर सन्नाटा पसर जा रहा है। चालक-परिचालक यात्रियों के इंतजार में दो-दो घंटे तक स्टैंड पर ही खड़े रहते हैं। 25 सवारी होने के बाद ही बसों को रवाना किया जा रहा है।
निगम की 106 व अनुबंधित 46 बसें रोडवेज स्टैंड से संचालित हो रहीं है, जबकि अन्य डिपो की बात करेंं तो पूरे दिन में एक हजार बसें आती-जाती हैं। अनुबंधित बसें शाम छह बजे के बाद ही बंद हो जाती हैं। निगम की बसें रातभर दौड़ लगा रहीं हैं। अब कोहरे की वजह से रात में इनको यात्री ही नहीं मिल रहे हैं।
रात में कोहरे के प्रकोप को देखते हुए नगर निगम प्रशासन की ओर से बसों के फेरों पर भी ब्रेक लगा दिए गए हैं। निगम प्रशासन ने कोहरे से घटित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह निर्णय लिया है। रात में दिल्ली व अन्य लंबे रूटों पर बसों को रात में भेजने पर रोक लगाई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि कोहरा बढ़ा तो शाम से ही बसों का संचालन बंद भी किया जा सकता है। कोहरे के हिसाब से ही बसें चलाने की बात कही जा रही है।
निगम प्रशासन के निर्णय के बाद अब रात्रिकालीन बसों की सेवा कोहरे के हिसाब से ही संचालित की जा रहीं है। छोटी दूरी की जो बसें रात में दो फेरे लगाती थीं। अब वह कोहरे को देखते हुए एक फेरे ही लगा रही हैं। एआरएम ने बसों में रिफलेक्टर टेप, बैकलाइट, इंडीकेटर व शीशे को दुरुस्त कर ही बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा लंबी दूरी की बसों में दो चालकों के साथ ही बसों का संचालन कराया जा रहा है। रोडवेज प्रशासन के अधिकारी रात में चलने वाली बसों के चालकों को ब्रीथ एनालाइजर से जांच कर यह देख रहें है कि कहीं चालक नशे की हालत में बसों का संचालन तो नहीं कर रहे हैं।
सुबह दस बजे तक नहीं हो पा रहे सूर्य के दर्शन
पिछले तीन दिन से भीषण सर्दी का प्रकोप जारी है। तीन दिन से छाई धुंध के चलते सूर्य देव के दर्शन भी दस बजे तक नहीं हो पा रहे हैं। शाम ढलते ही जिला कोहरे की चादर में सिमटने लगता है। कोहरे का प्रकोप सुबह तक दिखाई देता है। कोहरे के चलते रोडवेज बसों से विगत दिनों अन्य जिलों में हुई दुर्घटनाओं से सबक लेते हुए निगम प्रशासन कोई चूक नहीं होने देना चाहता है। इसलिए निगम प्रशासन की ओर से जहां भी कोहरा दिखाई दे, चालकों को बसों के ठहराव के निर्देश दिए गए हैं।
कोहरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल के लिए बसों को भीषण कोहरे में न चलाने का निर्णय लिया गया है। कोहरा छंटने के बाद बसों को पूर्व की भांति संचालित कराना शुरू कर दिया जाएगा। - राजेश पाठक, एआरएम
Trending Videos