{"_id":"69b07ff7cfd3a36835046ef4","slug":"in-charge-headmaster-and-assistant-teacher-suspended-for-offering-namaz-in-school-badaun-news-c-123-1-sbly1001-159024-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: स्कूल में नमाज पढ़ाने के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: स्कूल में नमाज पढ़ाने के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक अंबियापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय रिसौली में नमाज अदा कराने के मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई दो सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को निलंबित करते हुए उन्हें ब्लॉक संसाधन केंद्र सालारपुर से संबद्ध कर दिया है। साथ ही मामले की गहन जांच के लिए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को जिम्मेदारी सौंपी गई है और उनसे 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।
ब्लॉक अंबियापुर के गांव रिसौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में नमाज पढ़ाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए गठित दो सदस्यीय टीम ने विद्यालय पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच की और अपनी रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी।
जांच में सामने आया कि विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक किरन देवी की भूमिका इस प्रकरण में संदिग्ध पाई गई। जांच टीम के अनुसार सहायक अध्यापक के कहने पर एक छात्रा ने नमाज अदा करने की बात कही थी। इस आधार पर विभाग ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए किरन देवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
वहीं विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक रामौतार पर भी विद्यालय की कार्यप्रणाली पर अपेक्षित प्रशासनिक नियंत्रण न रखने का आरोप लगा है। विभागीय जांच में पाया गया कि प्रधानाध्यापक विद्यालय में अनुशासन और गतिविधियों पर समुचित निगरानी नहीं रख सके। इस कारण उन्हें भी जिम्मेदार मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की गई है।
जांच अधिकारी किए नामित, 15 दिन में देंगे रिपोर्ट
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए सालारपुर, उझानी और दहगवां के खंड शिक्षा अधिकारियों को जांच अधिकारी नामित किया गया है। इन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पूरे प्रकरण की गहन जांच कर सभी पहलुओं की रिपोर्ट तैयार करें और 15 दिनों के भीतर विभाग को सौंपें। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos