{"_id":"69b0806a27ec78827409c891","slug":"temporary-suspension-of-commercial-cylinders-at-hotels-and-restaurants-worries-operators-badaun-news-c-123-1-bdn1037-158962-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: होटलों और रेस्तरां में कमर्शियल सिलिंडरों की अस्थायी रोक से संचालक चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: होटलों और रेस्तरां में कमर्शियल सिलिंडरों की अस्थायी रोक से संचालक चिंतित
विज्ञापन
कल्लू
विज्ञापन
बदायूं। घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए केंद्र सरकार ने कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति पर अस्थायी रोक लगा दी है। इससे होटल, रेस्तरां और बड़े खानपान के प्रतिष्ठानों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। इसके साथ ही जनपद में घरेलू सिलिंडर की बुकिंग पर भी संकट छा रहा है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं।
सरकारी आंकड़ों के हिसाब से जिले में करीब 862 कमर्शियल एलपीजी उपभोक्ता हैं। ये प्रतिष्ठान प्रतिदिन 158 सिलिंडरों की खपत करते हैं। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कमर्शियल के 3287 सिलिंडर अभी स्टॉक में हैं। वहीं गैस एजेंसी संचालक अपने यहां पर इन सिलिंडरों का स्टॉक शून्य बता रहे हैं। इससे होटल संचालकों को ब्लैक में सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। वहीं जनपद में प्रतिदिन 13468 घरेलू सिलिंडरों की खपत होती है, जबकि मंगलवार तक जनपद में गैस एजेंसियों के पास 16403 सिलेंडरों को स्टॉक मौजूद था।
वहीं सिलिंडर की कमी की अफवाह के चलते उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर सिलिंडर लेने पहुंच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जरुरत के मुताबिक ही सिलिंडर लें। ब्लैक में सिलिंडर खरीदकर रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। गैस की कहीं कोई कमी नहीं है। जिले में पूरा स्टॉक मेंटेन किया जा रहा है। स्टॉक घटने ही नई आपूर्ति मंगा ली जाएगी। इसलिए अफवाहों पर ध्यान न दें, इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिलेगा।
घरेलू खपत को दी गई प्राथमिकता
सोमवार को केंद्र सरकार ने नए निर्देश जारी कर घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी आपूर्ति को प्राथमिकता देने का फैसला किया है। इसके तहत कमर्शियल और औद्योगिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई है। इस फैसले के बाद शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे और बड़े किचन संचालकों में चिंता बढ़ गई है। कई प्रतिष्ठानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सप्लाई बहाल नहीं हुई तो उन्हें कामकाज सीमित करना पड़ सकता है।
मौके का फायदा उठाने के लिए मुनाफाखोर हुए सक्रिय
बढ़ते गैस संकट को देखते हुए मुनाफाखोर सक्रिय हो गए है। रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि बताया कि 1500 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर 1800 से 1900 रुपये में मिलना शुरू हो गया है। दूसरी तरफ घरेलू सिलिंडरों की बुकिंग न होने के कारण लोग ब्लैक में सिलिंडर खरीद रहे हैं। लोगों के मुताबिक, बुकिंग न होने की स्थिति में ब्लैक में 1100 रुपये में घरेलू सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है।
वैवाहिक आयोजनों पर भी पड़ेगा असर
यदि गैस सिलिंडर की समस्या इसी तरह बनी रही तो आने वाले समय में वैवाहिक व अन्य आयोजनों पर भी इसका सीधा असर पड़ सकता है। ऐसे आयोजन में लोगों को ज्यादा गैस सिलिंडर की जरूरत होती है। अब सिलिंडर मिलेगा नहीं तो कार्यक्रम रद्द भी हो सकते हैं। लोगों को समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा।
जिले में गैस की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता है। लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। सभी गैस संचालकों के साथ इसको लेकर बैठक कर उचित दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। किसी को बेवजह परेशान होने की जरूरत नहीं है। - अरुण कुमार, एडीएम, प्रशासन
कमर्शियल सिलिंडर की इस समय समस्या है, लेकिन जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। लोग परेशान न हों। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई कालाबाजारी करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - सतीश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी
-- -- -रेस्टोरेंट संचालकों ने बताई अपनी-अपनी परेशानी-- -- --
रेस्टोरेंट पर प्रतिदिन दो सिलिंडरों की खपत होती है। सिलिंडर नहीं मिलेंगे तब हमें बहुत दिक्कतें हो जाएंगी। हमारे यहां एक आदमी बैठा हुआ था, उसने बताया कि कमर्शियल सिलिंडर 1800 रुपये का मिल रहा है। अभी यह हालात हैं तो एक दो दिन में क्या स्थिति होगी। - सुरेंद्र, रेस्टोरेंट स्वामी
लावेला चौक पर रेस्टोरेंट संचालित करता हूं, दो दिन से सिलिंडर के दाम बढ़ने लगे हैं। अब कमर्शियल सिलिंडर पर रोक लगने से और दिक्कतें बढ़ेंगी। अगर सिलिंडर नहीं मिला तो भट्ठी में काम करना और मुश्किल हो जाएगा। इससे रोजगार काफी प्रभावित होगा। - कल्लू, रेस्टोरेंट स्वामी
एजेंसी पर उपभोक्ता गैस की बुकिंग की समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं, जो हमारे हाथ में नहीं हैं, जिसके कारण वह परेशान हो रहे हैं। हमारे पास गैस की कोई कमी नहीं है। बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को सिलिंडर दिए जा रहे हैं। - अनूप अग्रवाल, गैस एजेंसी संचालक
घरेलू सिलिंडर की नहीं हो रही बुकिंग, उपभोक्ता परेशान
बदायूं। होली के बाद से जब से गैस एजेंसियों ने गैस बुकिंग करने का समय तीन हफ्ता किया है, तब से सिलिंडर की बुकिंग करने की समस्या बढ़ गई है।
मंगलवार को शहर में गैस बुकिंग न होने के कारण गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता पहुंचने लगे। वहीं उनसे बोला गया कि सिलिंडर की बुकिंग उनके मोबाइल से होगी, उसके बाद ही आपूर्ति की जाएगी। वहीं उपभोक्ताओं का कहना था कि पहले तो एजेंसी वाले बिना बुकिंग होने पर भी सिलिंडर दे दिया करते थे, अब बुकिंग की बात कर रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप है कि गैस की समस्या को देखते हुए अब सिलिंडर ब्लैक में बेचकर अच्छी कमाई की जा रही है, जिसके कारण अब एजेंसी से सिलिंडर नहीं दिया जा रहा है। संवाद
Trending Videos