सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Inauguration of development works worth Rs 7.73 lakh in two wards

Budaun News: दो वार्डो में 7.73 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 27 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of development works worth Rs 7.73 lakh in two wards
विज्ञापन
बदायूं। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने नगर के दो वार्डों में लगभग 7 लाख 73 हजार रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को जलभराव और आवागमन की समस्याओं से राहत मिली है।
Trending Videos

वार्ड संख्या 25 में पप्पू के मकान से रफी टीवीएस तक इंटरलॉकिंग सड़क और नाली का निर्माण किया गया, जिस पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हुए। इससे क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम होगा। वार्ड संख्या 13 के सराय फकीर क्षेत्र में रवि साहू के मकान से हरी सिंह के मकान तक सीसी सड़क का निर्माण लगभग तीन लाख 32 हजार रुपये की लागत से हुआ। इसी वार्ड में शेखर से बन्टी के मकान तक एक और सीसी सड़क करीब एक लाख 40 हजार रुपये में बनी है। पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बिना भेदभाव के बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका उद्देश्य है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही विकास कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed