{"_id":"6175ad549038ed0b7d69566f","slug":"karva-chauth-badaun-news-bly464017575","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम बने-तुम बने, एक दूजे के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम बने-तुम बने, एक दूजे के लिए
विज्ञापन

बदायूं। रविवार को करवाचौथ पर्व महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। कुछ जगह सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा तो उनके पतियों ने भी पत्नी की दीर्घायु के लिए साथ में व्रत रखा। ऐसे ही कुछ जोड़ों से बात की तो उन्होंने एकदूजे का जन्म जन्मांतर तक साथ निभाने की बात कही।
-
कुवरगांव के वार्ड चार के नगर पंचायत सदस्य सचिन की वंशिका के साथ में कुछ दिनों पहले शादी हुई है। पहली करवाचौथ पर पति-पत्नी ने अपने साथी के लंबी उम्र की कामना की। वंशिका ने बताया कि यह प्रेम की निशानी है। ऐसे में हम एक दूसरे को समझने का मौका मिला।
-
बिसौली निवासी हिमानी उपाध्याय की शादी नगर के ही हिमांशु उपाध्याय के साथ में तय हुई है। सगाई 17 अक्तूबर को हुई है और शादी अप्रैल में होगी। हिमानी ओर हिमांशु ने अपने जीवन साथी के लिए व्रत रखा है। उनका कहना है कि पूरी रस्म के साथ करवाचौथ का व्रत खोलेंगे।
-
वजीरगंज निवासी रुचि वार्ष्णेय और दीपेश वार्ष्णेय चार साल से लगातार एक दूसरे के लिए व्रत रख रहे हैं। उनका कहना है इससे उनका प्यार और भी अटूट होता जा रहा है। दीपेश का कहना है यह जरूरी नहीं है कि पत्नी ही व्रत रखें। बस एक दूसरे पर विश्वास होना चाहिए। सब बेहतर होता है।
-
शहर के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी अंजली की शादी इसी साल शुरुआत में हुई थी। अंजली का कहना है कि हमारे बीच का तालमेल ही हमारा प्यार है। हम लोगों ने अग्नि के सात फेरे लिए हैं। हमे तो व्रत रखना ही था, लेकिन इन्होंने व्रत रखकर हमे सप्राइज दिया है।
-
शहर के छह सड़का निवासी दुर्वेश की शादी रोशनी के साथ इसी साल कुछ माह पहले हुई है। इनकी पहली करवाचौथ है। दोनों में एक दूसरे पर प्यार देखते ही बनता है, दुर्वेश ने बताया कि रोशनी को बिना बताए ही व्रत रखा है।
-
मंडी समिति निवासी गीतू की शादी मोहित के साथ में हुई है। इनका पहला करवाचौथ है। गीतू ने बताया कि उन्हें बहुत अच्छा लगा, जब उन्हें पता चला कि उनके पति मोहित ने भी उनके लिए व्रत रखा है। संवाद
विज्ञापन

Trending Videos