सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Keshav and Chandrashekhar have been named in the case of occupying village community land and setting up a market.

Budaun News: ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर बाजार लगाने में केशव और चंद्रशेखर नामजद

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Keshav and Chandrashekhar have been named in the case of occupying village community land and setting up a market.
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर साप्ताहिक बाजार लगाने और तहबाजारी वसूली के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में एचपीसीएल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई केशव सिंह और उसके भाई चंद्रशेखर के नाम भी शामिल कर लिए हैं।
Trending Videos

बीते 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव के एचपीसीएल प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ जांच शुरू की थी। इसी क्रम में 18 मार्च को दातागंज एसडीएम धर्मेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ सैजनी गांव पहुंचे, जहां साप्ताहिक बाजार को लेकर शिकायतें सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि ग्राम समाज की है, जिस पर अजय प्रताप सिंह के परिवार द्वारा कब्जा कर बाजार लगाया जा रहा था। आरोप है कि बाजार में आने वाले दुकानदारों से प्रति दुकान 50 रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। मौके पर पहुंची टीम ने तहबाजारी वसूल रहे लोगों को खदेड़ते हुए दुकानदारों को वसूली न देने के निर्देश दिए।
मामले में हलका लेखपाल हेम सिंह की तहरीर पर मूसाझाग थाने में अजय प्रताप सिंह के पिता राजेश सिंह, ताऊ राकेश सिंह समेत अन्य पर भूमाफिया अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने 50 हजार के इनामी केशव सिंह और उसके भाई चंद्रशेखर को भी इस प्रकरण में शामिल कर लिया है। बता दें कि इन दोनों आरोपियों ने आठ अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तहबाजारी के मामले में पुलिस के आवेदन के बाद शुक्रवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट लाया गया इसके बाद इनको वापस जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed