फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Labourer dies of snakebite in Punjab

Budaun News: पंजाब में सर्पदंश से मजदूर की मौत

Sat, 08 Aug 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies of snakebite in Punjab
बिसौली। नगर पंचायत मुंडिया धुरेकी निवासी चुन्नी राणा (38) की पंजाब में मजदूरी के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। शुक्रवार की देर शाम एंबुलेंस से शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

चुन्नी राणा पुत्र पूरन लाल राणा पंजाब के जिला होशियारपुर की तहसील क्षेत्र के गांव रजनी माता में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। साथियों ने उन्हें तत्काल राजकीय अस्पताल होशियारपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पंजाब से एंबुलेंस के जरिये शव को गांव के लिए रवाना किया। गांव में लगभग देर शाम आठ बजे शव मुंडिया धुरेकी पहुंचा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मृतक के घर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे पत्नी मामनी, पुत्र सुधीप, पुत्री नीतू और पूनम को छोड़ गए हैं। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि पंजाब में युवक की सर्पदंश से मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed