{"_id":"69c52b41c93036eb4a08cb4a","slug":"man-commits-suicide-after-wife-goes-to-maternal-home-in-budaun-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, पति ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: झगड़े के बाद पत्नी गई मायके, पति ने फंदे से लटककर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 26 Mar 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं में एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। बताया गया है कि उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई थी। इससे आहत होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं की कांशीराम कॉलोनी में पारिवारिक कलह से आहत युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह घर में ही फंदे से लटक मिला। बताया गया है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू आवश्यक कार्रवाई की है।
Trending Videos
कांशीराम आवास में रहने वाला 37 वर्षीय राजीव मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि राजीव का अपनी पत्नी रानी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घरेलू कलह के चलते आए दिन दोनों के बीच कहासुनी होती रहती थी। दो दिन पूर्व हुए विवाद के बाद उसकी पत्नी रानी मायके चली गई थी। इसके बाद से राजीव काफी मानसिक तनाव में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से गुमसुम था राजीव
पड़ोसी लोगों के अनुसार, वह बीते दो दिनों से काफी गुमसुम और परेशान नजर आ रहा था। बृहस्पतिवार सुबह राजीव ने अपने घर के कमरे में फंदे पर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों और पड़ोसियों को संदेह हुआ। जब आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो राजीव का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई की है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।