सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tanakpur-Achhnera Express Made Permanent; Train Number Also Changed

Budaun News: टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस हुई स्थायी, ट्रेन का नंबर भी बदला

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Achhnera Express Made Permanent; Train Number Also Changed
विज्ञापन
उझानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने टनकपुर-अछनेरा (05062/05061) स्पेशल ट्रेन को अब स्थायी (नियमित) एक्सप्रेस ट्रेन बना दिया है, जिसका नया नंबर 15094/15093 होगा। यह ट्रेन अब 15094/15093 टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस के रूप में सप्ताह में 5 दिन (बुधवार और शनिवार को छोड़कर) संचालित होगी, जिससे बदायूं, पीलीभीत और बरेली के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
Trending Videos

टनकपुर- अछनेरा- टनकपुर एक्सप्रेस सप्ताह में पांच दिन (बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार, सोमवार और मंगलवार) चलती है। अब इस एक्सप्रेस ट्रेन का नंबर भी बदल दिया गया है। टनकपुर-अछनेरा का परिवर्तित नंबर 15094 तो अछनेरा से चलकर टनकपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 15093 होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर नीलम की ओर से तीन दिन पहले सभी स्टेशन अधीक्षकों को इस संबंध में आदेश भी भेज दिया गया है। घटपुरी के स्टेशन अधीक्षक चंद्रभूषण प्रसाद ने बताया कि टनकपुर से अछनेरा के लिए ट्रेन संख्या- 15094 सुबह 04:10 बजे चलकर दोपहर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी।
अछनेरा से ट्रेन संख्या- 15093 शाम 15:30 बजे चलकर रात में 23:45 बजे टनकपुर पहुंचेगी। बता दें कि टनकपुर- अछनेरा एक्सप्रेस को पहले नियमित नहीं चलाया जाता था। यात्रियों की संख्या के अनुरूप अवधि विस्तार प्रदान किया जाता रहा था। रेलवे ने पिछले दिनों टनकपुर- अछनेरा को अवधि विस्तार किया तो जुलाई तक ही इसका संचालन होना था। अब इसे नियमित नियमित कर दिए जाने से पहाड़ी क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मथुरा-वृंदावन में कान्हा संग राधारानी तो दूसरी ओर लोगों को उत्तराखंड जाने में आसानी होगी।



इन स्टेशन पर रहेगा ठहराव
टनकपुर- अछनेरा- टनकपुर एक्सप्रेस का समय और ठहराव पहले की ही तरह रहेगा। खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों, कासगंज, सिकंद्राराऊ हाथरस सिटी, मथुरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर ठहराव है। टनकपुर- अछनेरा एक्सप्रेस बुधवार और शनिवार को नहीं चलती है। नियमित होने के बाद भी बुधवार और शनिवार को संचालन नहीं होगा। ट्रेन में कुल 17 आईसीएफ कोच होंगे। इनमें 13 जनरल स्लीपर (जीएस), 2 जीएसएलआरडी और 2 वातानुकूलित कोच शामिल हैं। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव टनकपुर में आरबीपीसी के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed