{"_id":"6988a2d35c82be29b70e6a7c","slug":"married-woman-has-accused-two-men-of-exploitation-in-buduan-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पति ने एक हजार रुपये लेकर पत्नी को दो युवकों के साथ भेजा, दोनों ने बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पति ने एक हजार रुपये लेकर पत्नी को दो युवकों के साथ भेजा, दोनों ने बाग में ले जाकर किया दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Feb 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के फैजगंज बहेटा थाना क्षेत्र से एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दो युवकों पर विवाहिता ने सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायतीपत्र में महिला ने बताया है कि छह फरवरी को वह अपने पति के साथ गैस के दस्तावेज बनवाने जा रही थी। रास्ते में उनको पप्पू, और बालकिशन मिले। आरोपियों ने पीड़िता के पति को एक हजार रुपये का लालच देकर उसे अपने साथ भेजने के लिए राजी कर लिया।
दोनों युवकों ने बाग में किया दुष्कर्म
आरोप है कि उसे बाइक से सुरैनी पापड़ी से बलकरनपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक बाग में ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची तो आपबीती अपने परिजनों को बताई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही है।
Trending Videos