{"_id":"6988c0e9e5d7c23be80647ac","slug":"people-from-another-community-armed-with-sticks-and-rods-created-a-ruckus-and-forced-the-religious-hymns-to-be-stopped-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156823-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भंडारे में लाठी-डंडे लेकर आए दूसरे समुदाय के लोगों ने भजन बंद कराने का बनाया दबाव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भंडारे में लाठी-डंडे लेकर आए दूसरे समुदाय के लोगों ने भजन बंद कराने का बनाया दबाव, हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
भंडारे में हंगामा के बाद बची हुई पूड़ी। संवाद
विज्ञापन
बिनावर(बदायूं)। श्रीरामचरितमानस के अखंड के बाद हो रहे भंडारे में शनिवार शाम दूसरे समुदाय के लोग लाठी-डंडे लेकर भजन बंद कराने का दबाव बनाने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घंटों चले हंगामे के बाद भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। इसके बाद शांतिभंग में चालान कर दिया गया। जबकि, ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की जाए।
थाना क्षेत्र के गांव उसैता मुडिया स्थित देवी मंदिर पर शुक्रवार से शनिवार तक अखंड श्रीरामचरितमानस का पाठ हुआ। समापन के बाद शनिवार को भंडारे का आयोजन शुरू हुआ। देर शाम को भंडारे के दौरान डीजे पर भजन चल रहे थे, तभी दूसरे समुदाय के कुछ लोग वहां आ गए और भजन बंद करने की बात कहते हुए हंगामा करने लगे। इसके बाद भंडारे का प्रसाद खा रहे कई गांव के लोग आमने-सामने आ गए।
ग्रामीणों ने बताया कि भंडारे के दौरान गांव के मुस्लिम समाज के करीब 20 से 25 लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और डीजे बंद कराने को लेकर हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान डीजे, कुर्सी सहित अन्य सामान में तोड़फोड़ की गई, जिससे भंडारे में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर के पास मुस्लिम बस्ती होने और मंदिर परिसर में जगह कम होने के कारण गांव के ही अशोक के मकान में पर्याप्त स्थान पर भंडारे का आयोजन किया गया था। वहीं, डीजे पर भजन चल रहे थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। आसपास के गांवों से मिलाकर करीब 5000 लोगों के भंडारे की व्यवस्था थी, जबकि घटना के समय लगभग 200 से अधिक लोग भंडारे में मौजूद थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हंगामा कर रहे लोग भागने लगे, पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
-- -
भंडारे का प्रसाद हुआ खराब
भंडारे में बनाई गई खीर, सब्जी व पूड़ी भी बच गईं। हंगामे के बाद खाने के लिए लोग नहीं आ सके। यही वजह रही आटा भी लगा हुआ खराब हो गया। एक पक्ष के लोगों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
-- -
इन लोगों का हुआ चालान
गांव मुडिया थाना बिनावर निवासी आस मोहम्मद पुत्र शराफत, तस्लीम पुत्र समरुदीन, आरिस पुत्र इरफान इरफान, मुजाहिद पुत्र, जहानुद्दीन का शांतिभंग में चालान किया गया है।
-- -- -- --
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जो भी दोषी होगा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
Trending Videos