{"_id":"69cece8da7c191ed670ee446","slug":"nine-aops-being-prepared-for-prerna-canteen-badaun-news-c-123-1-bdn1037-160641-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेरणा कैंटीन के लिए तैयार की जा रहीं नौ एओपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेरणा कैंटीन के लिए तैयार की जा रहीं नौ एओपी
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नौ प्रेरणा कैंटीन खोली जाएंगीं। इसके लिए समूह की महिलाओं की एसोसिएशन ऑफ पर्सन (एओपी) तैयार की जा रही है। नौ एओपी तैयार होने के बाद महिलाओं को प्रेरणा कैंटीन आवंटित की जाएगी। एओपी में अलग-अलग समूह से एक-एक महिला का चयन किया जा रहा है।
जनपद में नौ प्रेरणा कैंटीन खोली जाएंगी, जिसके लिए समूह की महिलाओं की एओपी तैयार की जा रही है। एओपी में एक गांव से एक समूह से एक महिला को शामिल किया जा रहा है। एक एओपी में 6 से 8 महिलाएं शामिल की जा रहीं हैं। इसके बाद एओपी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव आदि बनाए जाएंगे।
एओपी का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। तब यह महिलाएं प्रेरणा कैंटीन संचालित करेंगी। लक्ष्य के सापेक्ष आठ एओपी तैयार हो चुकी हैं। एक एओपी बची है, उसके तैयार होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीसी एनआरएलएम अखिलेश चौबे ने बताया कि अभी एओपी बनाने की प्रक्रिया चल रही है। नौ एओपी बनने के बाद इन्हें नौ प्रेरणा कैंटीन का आवंटन किया जाएगा।
Trending Videos