{"_id":"69d950f241584da9fc0cbdd9","slug":"outraged-by-the-lack-of-action-against-a-rape-accused-people-block-the-bijnor-highway-badaun-news-c-123-1-sbly1006-161295-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई न होने से भड़के लोग, बिजनौर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई न होने से भड़के लोग, बिजनौर हाईवे किया जाम
विज्ञापन
दुष्कर्म व पोक्सो का आरोपी। स्त्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिल्सी। छह वर्षीय बालिका को अगवाकर बृहस्पतिवार देर रात उसके साथ हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी पर कड़ी कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को बिल्सी में बिजनौर हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि आरोपी बालिग है। आधार कार्ड में उसकी उम्र 21 वर्ष है, जबकि पुलिस उसे 17 साल का बता रही है।
वहीं इस घटना में एक और आरोपी शामिल था, उस पर भी कार्रवाई हो। करीब ढाई घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान हाईवे पूरी तरह बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। मौके पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह और सीओ केके तिवारी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका, तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया। पुलिस ने भी आरोपी के आधार कार्ड की जांच के बाद उसे बालिग मानते हुए कार्रवाई की है।
बता दें कि बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक छह वर्षीय बालिका के साथ बृहस्पतिवार देर रात गांव के ही एक 17 साल के किशोर ने अगवाकर दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीओ केके तिवारी ने बताया आधार कार्ड में दर्ज उम्र के हिसाब से आरोपी बालिग है। पुलिस ने आरोपी चंद्रेश उर्फ गाटी को शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे होली चौकी खैरी अड्डे के पास से हिरासत में लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से वह जेल भेजा गया है। सीओ ने कहा- इस मामले में एक आरोपी का और नाम सामने आ रहा है। पीड़िता के बयान के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं बालिका की हालत अब खतरे से बाहर होना बताया है।
आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
क्षेत्र के गांव में हुई जघन्य घटना के बाद लोगों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उसके मकान पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि ऐसे अपराधियों को केवल जेल भेजना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ कठोर और उदाहरणात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की संपत्ति को ध्वस्त करने की मांग की। उनका कहना था कि इस तरह की कार्रवाई से ही समाज में अपराधियों के बीच भय पैदा होगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होगी।
सीओ बोले- आरोपी पर होगी कड़ी कार्रवाई
हाईवे पर लगे जाम के दौरान पीड़िता के परिवार के लोगों को आश्वासन देते हुए सीओ केके तिवारी बोले आरोपी के खिलाफ शीघ्र कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। आरोपी की उम्र को लेकर सीओ ने बताया कि वादी से जैसा बताया है कि पुलिस उसी के हिसाब से इसमें कार्रवाई कर रही है। परिवार के लोग घटना में अन्य आरोपी के शामिल होने की बात कर रहे है। उसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। ताकि पीड़िता को उचित न्याय मिल सके।
Trending Videos