सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pir of the shrine accused of pressuring for conversion in budaun

Budaun News: पीर ने पति, सास-ससुर का कराया धर्मांतरण, महिला का आरोप- अब मुझ पर भी बना रहा दबाव

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 01 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में महिला ने एक धर्मस्थल के पीर पर पति, सास-ससुर का धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पीर अब धमकी देकर उस पर भी दबाव बना रहा है। 

Pir of the shrine accused of pressuring for conversion in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक धर्मस्थल के पीर पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका पति व सास-ससुर पीर के झांसे में फंस गए हैं। तीनों ने धर्मांतरण कर लिया है। अब पीर उसका और बेटी का धर्मांतरण कराने के लिए दबाव बना रहा है। पीड़िता सोमवार को सीओ सिटी के समक्ष पेश हुई। उसने मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को भी शिकायत भेजी है।

Trending Videos


महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दस फरवरी 2019 में शहर के एक युवक के साथ हुई थी। उसकी चार साल की बेटी है। आरोप है कि शहर के एक धर्मस्थल के पीर का उसकी ससुराल में आना-जाना है। ससुराल पक्ष के लोग पीर से काफी प्रभावित हैं। इस वजह से पीर ने उसका और बेटी का धर्मांतरण कराने को कहा, लेकिन उसने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते पीर ने उसके पति से ही उसके खिलाफ एक तलाक का मुकदमा आठ अप्रैल 2024 को दर्ज करा दिया। इससे पहले तीन अप्रैल को सास ने भी उसके खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया। जब उसने पुलिस से मदद लेने की कोशिश की तो पुलिस ने भी पीर के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की।

वह डेढ़ साल से पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। सोमवार को वह सीओ सिटी कार्यालय में पेश हुई। जहां पीड़िता ने अपनी शिकायत के माध्यम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

अतीक-अशरफ गैंग से डराने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने पीर व ससुराल पक्ष के लोगों का विरोध करना शुरू कर दिया तो पीर ने उसे माफिया अतीक अहमद व अशरफ गैंग का नाम लेकर धमकी दी। कहा उसके अतीक व अशरफ से संपंर्क थे। अब उसके गैंग से भी अच्छे संबंध है। पीर ने अतीक अहमद के जेल में रहने के दौरान के पत्र पीड़िता को व्हाट्सएप पर भेजकर धमकाया। वह काफी समय से उसे व उसकी चार साल की बेटी को धर्म कबूल करने का दबाव बना रहा है। आए दिन रास्ते में घेरता है।

सीओ सिटी रजनास उपाध्याय ने बताया कि एक पीर पर धर्मांतरण के आरोप लगाकर महिला ने शिकायत की है। मामले की जांच चल रही है। महिला व उनके पति के बीच घरेलू विवाद है। इसको लेकर मुकदमे भी दायर हैं। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed