सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   public awareness campaign will run from June 5 to June 21 in Budaun

Budaun News: पांच से 21 जून तक चलेगा जन जागरूकता अभियान, जिले में लगाए जाएंगे 8.65 लाख पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
public awareness campaign will run from June 5 to June 21 in Budaun
प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून तक समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान चलेगा। बदायूं जनपद के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अधिकारियों को जनसहभागिता और सूक्ष्म योजना के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए।





अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। मंत्री सक्सेना ने कहा कि सभी कार्यक्रम 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' के मूल भाव के अनुरूप संचालित किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता से कार्य करने का आह्वान किया। हर जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि इस वर्ष जनपद को 8 लाख 65 हजार पौधरोपण का लक्ष्य मिला है। अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में वृहद पौधरोपण से होगा। इसी दिन जन जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन

अभियान की प्रमुख गतिविधियां
8 से 14 जून तक नगर निकाय क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। इस दौरान लाभार्थियों का चयन, जनसंवाद और 'सरकार आपके द्वार' शिविर आयोजित होंगे। 14 से 16 जून तक सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेले लगेंगे। इनमें किसान पंजीकरण, परिवार पहचान पत्र और आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण भी किया जाएगा।

अन्य कार्यक्रम और समापन
17 से 20 जून तक डायट सभागार परिसर में जनपद स्तरीय विकास प्रदर्शनी आयोजित होगी। प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा देने के लिए 500 से अधिक किसानों के साथ कार्यशालाएं होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल, ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता यात्राएं भी होंगी। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रमों के साथ होगा।

बैठक में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जे.के. सक्सेना, मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, जिला वन अधिकारी निधि चौहान, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, सहायक निदेशक सूचना आशुतोष चंदोला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed