{"_id":"693c6e39dd677c040803c54f","slug":"roads-disappeared-in-the-fog-buses-crawled-along-and-even-the-drivers-were-gripped-by-fear-badaun-news-c-123-1-bdn1036-152699-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कोहरे में खो गईं सड़कें, रेंगती दिखीं बसें, चालकों को भी सता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कोहरे में खो गईं सड़कें, रेंगती दिखीं बसें, चालकों को भी सता रहा डर
विज्ञापन
कोहरे के चलते वाहनों की थमी रफ्तार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कोहरे की वजह से जहां यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं चालक-परिचालक भी रात में बस चलाने से कतरा रहे हैं। दृश्यता प्रभावित होने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। शुक्रवार को शाम से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया। दृश्यता एक मीटर से भी कम रही। रोडवेज बस से यात्रा करने वाले लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कोहरे के कारण बसें भी रेंगती नजर आईं।
कोहरे की वजह से सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हालांकि बृहस्पतिवार को दिन में अच्छी धूप निकली मगर शाम ढलते ही कोहरे की चादर छाने लगी। शुक्रवार को भी शाम ढलते ही कोहरा पड़ने लगा। कोहरे में सबसे अधिक समस्या वाहन चलाने में हो रही है।
रोडवेज बसें भी इस कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार की रात और शुक्रवार की रात को रेंगती हुईं दिखाई दीं। सामान्य समय में जहां बस चंदौसी तक करीब 2 घंटे का समय लगाती है, वहीं कोहरे के समय तीन घंटे से अधिक लगा। बदायूं से बिसौली जा रहे ओमकार ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण आगे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। बरेली डिपो की बस में हम लोग बैठे थे तो चालक को सभी लोगों ने सावधानी से बस चलाने को कहा। इसके चलते समय तो अधिक लगा, मगर सुरक्षित घर तक पहुंचे। अन्य मार्गों पर भी इसी तरह की स्थिति रही।
कोहरे के चलते आ रही दिक्कत
एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि कोहरे के कारण समस्या तो हो रही है, इसके समाधान के लिए सभी बसों में ऑटोमेटिक बल्ब लगवाए गए हैं। फिर भी कभी-कभी इतना घना कोहरा हो जाता है कि चालक को बस चलाने में दिक्कत होती है। इसलिए चालक पूर्ण सावधानी के साथ बस चलाते हैं।
Trending Videos