सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Roads that have been in a dilapidated state for four years will be repaired.

Budaun News: सुधारे जाएंगे चार साल से बदहाल पड़े मार्ग

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Roads that have been in a dilapidated state for four years will be repaired.
धर्मेश कुमार सिंह
विज्ञापन
बदायूं। जिले में लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बनी जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की बदहाल स्थिति अब जल्द सुधरने जा रही है। मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशों के बाद बदायूं प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिलेभर में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Trending Videos

जिले में हर घर नल से जल योजना के तहत पिछले करीब चार वर्षों में बड़े पैमाने पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया। इसके चलते शहर से लेकर दूरदराज ग्रामीण इलाकों तक सड़कों को जगह-जगह खोदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई, जिससे जिले के कई गांवों, कस्बों और मोहल्लों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं। नतीजतन, लोगों को रोजाना आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी
जिले के दातागंज, बिनावर, उझानी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। कई जगहों पर सड़कें पूरी तरह उखड़ चुकी हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से जलभराव की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों और किसानों को परेशानी होती है। कई मार्गों पर तो दोपहिया वाहन चालकों का निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।


केस- 1
रेहड़िया ग्राम पंचायत में करीब चार साल पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी। इसके बाद गांव की किसी गली में भी खोदी गईं सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने खुद ही मिट्टी डालकर सड़क को समतल किया, तब रास्ता निकलने लायक हुआ।

केस- 2-
दबतोरी ग्राम पंचायत में जलजीवन मिशन के तहत बिछाई गई पानी की पाइपलाइन से सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। गांव में हर जगह टूटी सड़कें मिलेंगी। कई जगह तो मार्गों पर जलभराव होना शुरू हो गया है। आज तक इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है।


केस- 3
ग्राम पंचायत रुपामई के मजरा चौड़ेरा शिकारपुर में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को कार्य पूरा होने के बाद भी आज तक ठीक नहीं किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि चार साल होने को हैं, अब तक सड़क दुरुस्त नहीं हो सकी है।


दबतोरी में तीन साल से गांव की सड़क खुदी पड़ी है। वहीं ओवरहेड हैड टैंक से अब तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। सड़क खुदी होने से अक्सर गड्ढों में गिरकर बच्चे और बुजुर्ग चोटिल हो जाते हैं। अगर सड़क बन जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। - धर्मेश कुमार सिंह, क्षेत्रवासी


टूटी हुई सड़कों पर बच्चों का तो निकलना बंद हो गया है। अक्सर बच्चे इन गड्ढों में गिरकर जख्मी हो जाते हैं। इसलिए छोटे बच्चों को घर से निकलने हीं नहीं दिया जाता। सड़कें टूटी होने के कारण गांव की सफाई भी नहीं हो पाती। सड़कें ठीक हो जाएं तो सभी को आराम रहेगा। - भगवान सिंह राजपूत


शासन से जो निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसके अनुसार जल्द ही सड़कों की मरम्मत कराने का कार्य करवाया जाएगा। - गामिनी सिंगला, सीडीओ

धर्मेश कुमार सिंह

धर्मेश कुमार सिंह

धर्मेश कुमार सिंह

धर्मेश कुमार सिंह

धर्मेश कुमार सिंह

धर्मेश कुमार सिंह

धर्मेश कुमार सिंह

धर्मेश कुमार सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed